एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Defamation Case: 'गुजरात में मैनेजमेंट के आधार...', अखिलेश सिंह बोले- 'इंडिया' जीतेगा और NDA हारेगा

Modi Surname Reactions: राजधानी पटना में बिहार कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोला.

पटना: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरे देश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इसको लेकर शनिवार को बिहार कांग्रेस कमेटी ने संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह साफ हो गया कि बीजेपी (Bjp) और मोदी के नेतृत्व में जो सरकार है उन लोगों का कुचित प्रयास काम नहीं आया, ये लोग गुजरात में मैनेजमेंट के आधार पर निर्णय करवा दिए थे, लेकिन शुक्रवार जिस तरह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में माननीय न्यायाधीश ने जो कुछ कहा उसके बाद हम लोग को कुछ कहने के लिए नहीं रह जाता है. इंडिया जीतेगा और भारतीय जनता पार्टी हारेगी.

सभी जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं- अखिलेश प्रसाद सिंह 

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोग तो पहले से यह बात कहते रहे हैं कि जिस केस में मैक्सिमम सजा का प्रावधान दो साल है तो उसमें मैक्सिमम सजा ही क्यों दिया गया. इस बात को लेकर सिर्फ हम लोग ही नहीं पूरे देश के कांग्रेसी या कहे तो पूरे देश की जनता ने सवाल खड़ा किया था. क्या हम लोग के न्यायिक व्यवस्था में प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है. राहुल गांधी ने तो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल उठाया था. अडानी को लेकर सवाल खड़ा किया गया था. सवाल पूछा था और इसके बाद उनकी सदस्यता चली जाती है. घर से बेदखल किया जाता है, लेकिन  सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से बिहार कांग्रेसी ही नहीं पूरे देश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. गांव-गांव से मैसेज आ रहे हैं. सभी जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं. 

विपक्षी चेहरा पर अखिलेश सिंह ने दिया जवाब

आगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब जो स्थिति बनी है, निश्चित रूप से बीजेपी को 'इंडिया' नाम से चिढ़ हो रही है. सभी जगह न्यायालय में 24 डिस्ट्रिक्ट के दलों को नोटिस किया है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. 'इंडिया' जीतेगा और भारतीय जनता पार्टी हारेगी. वहीं, क्या 'इंडिया' का चेहरा राहुल गांधी होंगे? इस सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि यह बिहार कांग्रेस का एजेंडा नहीं हो सकता है. यह सभी 24-25 दल के नेता हैं और भी दल शामिल होने वाले हैं सभी लोग मिल जुलकर तय करेंगे. जहां तक मेरी बात है तो हर कांग्रेसी सभी छोटे से बड़े कार्यकर्ता की इच्छा है जो आप लोग पूछना चाहते हैं, लेकिन हमारी इच्छा से तो नहीं चलेगा. सभी लोग मिलजुल कर फैसला कर लेंगे.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: सुशील मोदी ने ललन सिंह को दी खुली चुनौती, कहा- 'हिम्मत है एलान करें कि लालू परिवार...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget