एक्सप्लोरर

Durga Puja 2023: समस्तीपुर में 60 फीट का रावण तैयार, पहली बार 4 झांकियों का होगा आयोजन, बाहर से पहुंचे कलाकार

Ravan Dahan 2023: समस्तीपुर शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में दशमी को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा. पुतला का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बीते 67 साल से रावण दहन होता आ रहा है. इस बार 68वां साल है. इसको लेकर जिला मुख्यालय सहित दलसिंहसराय, रोसड़ा, पटोरी अनुमंडल में रावण दहन की विशेष तैयारी की जा रही है. किसी तरह की अनहोनी न हो इसको देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. रावण दहन स्थल पर और जुलूस को लेकर जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

समस्तीपुर शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में दशमी को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिला दशहरा समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रावण के अलावा कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला बनाया जा रहा है. इस बार रावण 60 फीट उंचा होगा जबकि कुंभकरण 50 और मेघनाथ 40 फीट का होगा. इसके साथ ही 100 फीट की परिधि में लंका नगरी का निर्माण होगा. पुतला का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है. कलाकार पुतला को अंतिम टच देने में लगे हैं.

मैदान में ही लगाया जाएगा पटाखा

दशहरा समिति के अध्यक्ष विनोद तनेजा ने बताया कि बीते 67 सालों से समिति द्वारा यहां रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. इस बार 68वां दहन का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है. नवमी के दिन पुतला को हाउसिंग बोर्ड मैदान में ले जाकर वहीं पर पटाखा लगाया जाएगा. पहली बार चार झांकी का आयोजन होगा. इसके लिए बाहर से कलाकार को बुलाया गया है. कृष्ण दरबार के साथ ही शिवजी और रावण भी उतारा जाएगा, गणेश भी दिखाई देंगे. राम-लक्ष्मण पूजा समिति सदस्य के ही बच्चे होंगे.

कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष साहिल चोपड़ा ने बताया कि दशमी के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर से राम-लक्षण के साथ जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचकर रावण दहन में शामिल होगा. लौटने के दौरान मैदान मंदिर तक प्रसाद का वितरण होगा.

सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे बाउंसर

जानकारी दी गई कि कार्यक्रम स्थल पर जिला पुलिस की सुरक्षा तो रहेगी ही समिति के सदस्य के साथ पहली बार सुरक्षा में छह बाउंसर को लगाया जाएगा ताकि भगदड़ की स्थिति से निपटा जा सके. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा सचिव मुकेश कटारिया, कोषाध्यक्ष सुमित झा ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रावण दहन का आनंद लेने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें- Navratri 2023: महानवमी आज, गया में मां मंगला गौरी के दर्शन के लिए 4 बजे से लाइन में लगे भक्त, जानिए रोचक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget