एक्सप्लोरर

Biahr Politics: RCP सिंह के समझ में नहीं आया सीएम नीतीश का फैसला! खल गई ये बात तो पूछ दिया सवाल

Cabinet Expansion: बिहार में बीजेपी के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है. उनमें दो मंत्रियों को जो विभाग मिला है, वो पहले हम पार्टी के मंत्री संतोष सुमन के पास था, जो अब उनसे छिन चुका है. 

RCP Singh News: बिहार में बीते बुधवार (26 फरवरी) को नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें बीजेपी के 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इसमें एक भी दलित शामिल नहीं हैं. इस पर बिहार में अब राजनीति गर्म है. नीतीश कुमार और बीजेपी पर विपक्ष से लेकर एनडीए के पुराने साथी तक नाराज हैं. उन्हीं में से एक हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh), जो दलित नाइंसाफी को लेकर लगातार बिहार एनडीए पर हमलावर हैं. 

मंत्रिमंडल विस्तार पर आरसीपी सिंह ने क्या कहा?

आरसीपी सिंह शुक्रवार को एक बार फिर पोस्ट कर लिखा, "मंत्रिमंडल विस्तार... नीतीश बाबू ने हम (S) पार्टी के एकमात्र मंत्री डॉ. संतोष सुमन से दो विभाग लेकर भाजपा के दो मंत्रियों के बीच उसे बांट दिया. पिछड़ा समाज के कुर्मी कोटे के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रावैधिकी विभाग तथा अतिपिछड़ा समाज के कोटे के केवट समाज से आने वाले मंत्री विजय मंडल को आपदा प्रबन्धन विभाग दे दिया".

आरसीपी सिंह ने आगे लिखा है कि "यह कैसा फेरबदल है नीतीश बाबू? महादलित समाज से आने वाले मंत्री से पद लेकर उसे पिछड़ा (कुर्मी, कृष्ण कुमार मंटू) एवं अतिपिछड़ा (केवट, विजय मंडल ) में बांटना Social engineering का कैसा मॉडल है. आप ही समझें !! यह अच्छा नहीं लगा".

बीजेपी के सात विधायकों को बनाया गया मंत्री

बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट कर लिखा था, "थोड़ी और उदारता से पूरे समाज में एक अच्छा संदेश जाता और समावेशी समाज के निर्माण की जड़ें मजबूत होतीं." ये बातें आरसीपी सिंह ने तब कही, जब बिहार में बीजेपी के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है. उनमें दो मंत्रियों को जो विभाग मिला है, वो पहले संतोष सुमन के पास था, जो अब उनसे छिन चुका है. 

मंत्री बनने वाले विधायकों में जाले से जीवेश मिश्रा, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी, सिकटी से विजय कुमार मंडल, बिहारशरीफ से सुनील कुमार, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, रीगा से मोतीलाल प्रसाद और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः Dalit Samagam Rally: दलित समागम रैली में रखे गए अहम प्रस्ताव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिए उठी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप ने रुपये देकर की थी राजपाल यादव की मदद, अब एक्टर ने कह दी ये बड़ी बात
तेज प्रताप ने रुपये देकर की थी राजपाल यादव की मदद, अब एक्टर ने कह दी ये बड़ी बात
JDU National President: चौथी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे CM नीतीश कुमार, आज होगी घोषणा
बिहार: चौथी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे CM नीतीश कुमार, आज होगी घोषणा
पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छू कर लिया आशीर्वाद, फिर से एक होंगे चाचा-भतीजा?
पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छू कर लिया आशीर्वाद, फिर से एक होंगे चाचा-भतीजा?
'अब चुनाव नहीं लड़ूंगा', जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बेटे के लिए बिछाई सियासी बिसात?
'अब चुनाव नहीं लड़ूंगा', जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बेटे के लिए बिछाई सियासी बिसात?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से इधर जंग लड़ रहा, उधर भारत को ईरान ने दिया तेल पर बड़ा ऑफर, कब होगी डील?
अमेरिका से इधर जंग लड़ रहा, उधर भारत को ईरान ने दिया तेल पर बड़ा ऑफर, कब होगी डील?
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
Rajasthan Board Results 2026: राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
Sperm Survival After Death: पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
Embed widget