एक्सप्लोरर

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर RJD ने नीतीश सरकार पर फिर खड़े किए सवाल, जानें- क्या कहा?

Bihar Politics: RJD ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब किसकी मिलीभगत से आ रही है, सप्लाई कौन कर रहा है? बिहार सरकार ने शराबबंदी को भ्रष्टाचार का सशक्त उपकरण बना लिया है.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है. RJD ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत अब तक 9 लाख 36 हजार 949 मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिसके तहत 14 लाख 32 हजार 837 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आश्चर्यजनक है कि इन 1432837 में से लगभग 14,20700 से अधिक गिरफ्तार लोग यानि 99 प्रतिशत से भी अधिक गरीब, दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्गों के है.

पोस्ट में आगे लिखा कि बाकी बचे 1 प्रतिशत से भी कम गिरफ्तार लोगों में गैर दलित, गैर पिछड़ा/गैर अतिपिछड़ा और अन्य राज्यों के लोग हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में 3 करोड़ 86 लाख 96 हजार 570 लीटर शराब बरामद की गई. इसमें 2 करोड़ 10 लाख 64 हजार 584 लीटर विदेशी तथा 1 करोड़ 76 लाख 31 हजार 986 लीटर देशी शराब शामिल है. 

बिहार में विदेशी शराब की खपत अधिक- आरजेडी
आरजेडी की तरफ से दावा किया गया है कि आंकड़ों के अनुसार बिहार में विदेशी शराब की खपत अधिक है. अब गरीब लोग तो 2 करोड़ 10 लाख लीटर विदेशी शराब पिएंगे नहीं? फिर बिहार में विदेशी शराब कौन पीता है? उत्तर है अमीर लोग- जिन्हें ये भ्रष्ट सरकार और पुलिस गिरफ्तार नहीं करती? 

‘शराब किसकी मिलीभगत से आ रही है?’
RJD ने सवाल करते हुए लिखा कि सरकार बताए कि 9,36,949 मुकदमें दर्ज होने और 14,32, 837 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद भी बिहार में 3,86,96,570 लीटर शराब कहां से आ रही है? शराब किसकी मिलीभगत से आ रही है? सप्लाई कौन कर रहा है? बिहार पुलिस और बिहार सरकार ने शराबबंदी को अवैध उगाही, तस्करी और भ्रष्टाचार का एक सशक्त उपकरण बना लिया है. क्या यह सच नहीं है कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में 40 हज़ार करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार यानि Black Market अर्थात काला बाजार की समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही है.

बता दें कि बिहार में 5 अप्रैल 2016 से शराबबंदी कानून लागू हुआ था. 9 जुलाई 2015 को सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी कि अगर चुनाव में जीत के बाद उनकी सरकार बनी तो शराबबंदी लागू करेंगे. बिहार में शराबबंदी को 9 साल पूरे हो चुके हैं. बिहार में शराबबंदी एक अहम मुद्दा बन गया है. खासकर चुनावी साल में इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसका चुनाव में क्या असर होगा, ये देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: भोजपुर में 7 लोगों को गोली मारी, 2 की मौत, भड़के तेजस्वी यादव, क्या है पूरा मामला

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget