एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जो सीता मां को गाली सुनवा रहे हैं वो भगवान राम के क्या होंगे', रोहिणी आचार्य का कटाक्ष

Rohini Acharya: आरजाडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए बीजेपी पर कटाक्ष किया है. रोहिणी आचार्य सारण से आरजेडी उम्मीदवार हैं. यह सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है.

Lok Sabha Elections: सारण में चुनाव प्रचार के लिए जाने के दौरान आरजाडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने पटना में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वो लोग भगवान राम के क्या होंगे, जो सीता मां को गाली सुनवा रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि पहली बार चुनाव में उतरी हूं. इतना अपार प्रेम मिल रहा है, मैंने कभी ऐसा नहीं देखा.  

'हमारे घर में भगवान बसते हैं'

राम मंदिर के विरोध वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि "हमारे घर में भगवान बसते हैं. बचपन से कोई भी काम करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. मां-बाप का आशीर्वाद लेते हैं. वह लोग भगवान राम के क्या होंगे जो सीता मां को गाली सुनवा रहे हैं. बहन-बेटियों को लज्जित कर रहे हैं. इस बार बिहार की माताएं-बहनें सबका जवाब देंगी".

कौन है सारण के दिल में ?

बता दें कि रोहिणी आचार्य सारण से आरजेडी उम्मीदवार हैं. यह सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस बार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ मैदान में उतरी हैं. रोहणी का दावा है कि उन्हें जनता का अपार प्रेम मिल रहा है. उनकी जीत पक्की है, लेकिन कुछ सर्वे की मानें तो इस बार भी सारण सीट से राजीव प्रताप रूडी की ही जीत होगी. ऐसा लगता है कि रोहिणी आचार्य मुकाबले में पीछे रह जाएंगी.

राजीव प्रताप रूडी ने उठाए थे ये सवाल

वहीं आरजेडी द्वारा रोहिणी आचार्य को सारण से उतारे जाने पर बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी का कहना है कि मुझे अफसोस होता है कि सारण की धरती पर आरजेडी के कार्यकर्ता हैं और कैंडिडेट भी हैं. ऐसी क्या मजबूरी है कि लालू यादव हमेशा किसी न किसी परिवार के व्यक्ति को ही मेरे खिलाफ उतारते हैं. रूडी का कहना है कि लालू यादव बाहर से हैं ये मेरी धरती है. हम इसी कमीशनरी के हैं, यहां उनका कुछ नहीं है. पता नहीं वो क्यों दावा करते हैं कि ये मेरे परिवार की सीट है.

ये भी पढ़ें:  ETG Survey: सारण से राजीव प्रताप रूडी या रोहिणी आचार्य मारेंगी बाजी? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget