एक्सप्लोरर

'BJP जेडीयू के भरोसे और नीतीश बीजेपी के...', चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने क्यों कही ये बात?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का अड्डा बन चुके हैं. विश्वविद्यालयों के कुल पदों में 56 फीसद शिक्षक और गैर शिक्षकों की कमी है.

Bihar News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार (29 मार्च, 2025) की सुबह एक्स (X) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है. पोस्ट के जरिए कहा कि जेडीयू-बीजेपी की सरकार में बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के अलावा सबकुछ हो रहा है. बिहार के विश्वविद्यालयों के कुल पदों में 56 फीसद शिक्षक और गैर शिक्षकों की कमी है, इसलिए विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण कैसा हो सकता है ये समूचा बिहार जानता है.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम 94.6 दिनों तक देर से घोषित किए जाते हैं यानी परीक्षा के लगभग ढाई साल बाद रिजल्ट आते हैं. ये बात सीएजी की ताजा रिपोर्ट बता रही है. रिपोर्ट यह भी बता रही है कि नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार में, बिहार के विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का अड्डा बन चुके हैं. यहां बिना टेंडर के खरीदी की जाती है, बिना सत्यापन सैलरी बांट दी जाती है. बिना टीडीसी काटे भुगतान किए जाते हैं. बीजेपी जेडीयू के भरोसे और नीतीश बीजेपी के भरोसे हैं, अन्यथा बिहार में सब कुछ भगवान भरोसे हैं."

'राबड़ी देवी का बार-बार अपमान निंदनीय'

इससे पहले तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा तंज कसने पर भी पलटवार किया था. कहा था कि सीएम नीतीश द्वारा भरे सदन में बार-बार राबड़ी देवी का अपमान करना निंदनीय है. बिहार की भूमि माता सीता की जननी है. बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू-तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा. 

राबड़ी देवी को लेकर तेजस्वी ने यह कहा कि बिहार के महिला सशक्तीकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं. मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण और अपमान नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है. नीतीश कुमार को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से बिहार की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को मिली हरी झंडी, आरा में रिंग रोड भी बनेगा, पढ़ें काम की खबर

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget