एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'निंदनीय, दुखद... पीड़ादायक', पूर्णिया में CM नीतीश कुमार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य व्यक्ति नहीं हैं. वे उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां 14 करोड़ बिहार वासियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है.

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार (21 मार्च, 2025) की देर रात पूर्णिया पहुंचे. यहां उन्होंने नवीन नगर में युवा राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय का उद्घाटन किया. आरजेडी युवा जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के राष्ट्रगान प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेहद अफसोस है, बिहार के लोगों का शर्म से माथा झुका हुआ है. वे केवल मुख्यमंत्री ही नहीं हैं बल्कि वे एक राज्य के लीडर हैं जो 14 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

आरजेडी नेता ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रगान का अपमान किया गया है वो बेहद निंदनीय है. दुखद है. पीड़ादायक है. बिहारी होने के नाते कोई भी आदमी अगर राष्ट्रगान का अपमान करे तो किसी को बदनाम नहीं करना चाहिए.

'मुख्यमंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए'

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लेकर आए और सदन में उठकर उन्होंने बोला भी. जिस प्रकार से मुख्यमंत्री का रवैया है कभी महिलाओं के बारे में कुछ टिप्पणी कर उन्हें अपमानित करते हैं तो कभी नौजवानों को अपमानित किया जाता है. कभी कहते हैं 10 सालों में दुनिया खत्म हो जाएगी, कभी राष्ट्रगान का अपमान करते हैं, उनकी स्थिति नाजुक है. मुख्यमंत्री को राष्ट्रगान के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए. वे उम्र के उस पड़ाव पर आ गए हैं जहां 14 करोड़ बिहार वासियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है. हमें लगता है मुख्यमंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए.

'उनपर टिका-टिप्पणी नहीं करना चाहते'

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें 20 साल मौका दिया. उन्हें जो करना था उन्होंने किया. हम लगातार उनकी हरकतों को देख रहे हैं. हम उम्र में उनसे बहुत छोटे हैं. उन पर टिका-टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन हम नेता प्रतिपक्ष हैं तो हमें कहना पड़ता है. मुख्यमंत्री के वीडियो को देखकर सब उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. चाहे पक्ष हो या विपक्ष के लोग, इस बात को अपने दिल में दबा देते हैं. नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य व्यक्ति नहीं हैं. वे प्रधानमंत्री के लाडले मुख्यमंत्री हैं.

यह भी पढ़ें: इधर JDU ने कहा- 'माफी नहीं मांगेंगे नीतीश', उधर RJD ने उठा दिया दूसरा मुद्दा, PM का नाम लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
Live: 'अगर नीतीश कुमार को CM पद से हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget