एक्सप्लोरर

'बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक तरफ भ्रष्टाचार तो दूसरी तरफ अपराध का इंजन', तेजस्वी यादव ने बोला हमला

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि हमने दोनों सदनों में इसका मजबूती से विरोध किया, लेकिन जो पार्टियां खुद को सेक्युलर बताती थीं उनका पर्दाफाश हुआ है.

Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक तरफ भ्रष्टाचार का इंजन है तो दूसरी तरफ अपराध का इंजन है. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार 20 साल तक अपराधियों को जेल से निकालती रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को पदोन्नति देती रही है. यही एनडीए सरकार का खेल यहां हो रहा है.

आरजेडी नेता ने कहा कि डीके टैक्स जो देगा, उसे मलाईदार पोस्ट मिलेगा. अपराधियों को छुड़ाने के लिए नए नियम बनाए जाते हैं. मुख्यमंत्री आवास में बैठाया जाता है, मिठाई खिलाई जाती है. दूसरी तरफ जितने भ्रष्ट अधिकारी हैं, उन्हें मलाईदार पद दिया जाता है. जो अधिकारी जितनी गलती करते हैं, उसकी पदोन्नति उतनी ही जल्दी होती है.

'खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्टियों-नेताओं का पर्दाफाश'

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दोनों सदनों में इसका मजबूती से विरोध किया, लेकिन जो पार्टियां या नेता अपने आप को सेक्युलर कहते थे, उनका कहीं न कहीं पर्दाफाश हुआ है. इसकी लड़ाई हमलोग हमेशा लड़ते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने इस विधेयक का समर्थन किया है, उन्हें बिहार की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले तेजस्वी?

लालू यादव के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव मजबूत हैं और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. करोड़ों लोगों ने जो दुआ की है, उसका असर दिख रहा है. वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू के स्टैंड पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जदयू अब जेडीयू नहीं रही, अब वह बीजेपी हो गई है. उस पार्टी में जो पुराने समाजवादी हैं, उनसे कहेंगे कि वे कड़ा स्टैंड लें.

यह भी पढ़ें: कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने बनाया प्राकृतिक सिंदूर, 'बिहार स्टार्टअप' से मिला 10 लाख का अनुदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget