एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जहरीला पदार्थ' वाले बयान पर सियासत गरमाई, RJD बोली- जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

RJD Statement: बिहार की राजनीति में इन दिनों जीतन राम मांझी काफी चर्चा में हैं. वहीं, सीएम नीतीश को लेकर जीतन राम मांझी के बयान पर आरजेडी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इन बयानों को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्म है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन में उनकी 'कुर्सी के लालची लोगों' द्वारा 'जहरीला पदार्थ' मिलाया जा रहा है. इस पर जेडीयू के मंत्री मदन सहनी (Madan Sahani) ने कहा कि सीएम नीतीश को खाने में जहर दिया जा रहा है. यह बोलकर जीतन राम मांझी दंडनीय अपराध कर रहे हैं. उनके पास कोई सबूत है तो पेश करें. सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं. सोच समझकर बयान उनको देना चाहिए था. 

जीतन राम मांझी की चिंता मीडिया को बहुत है- मंत्री कुमार सर्वजीत 

मदन सहनी ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में जीतन राम मांझी आ गए हैं.  सीएम नीतीश कुमार बिलकुल ठीक हैं. 18 साल से बिहार की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. मांझी को मुख्यमंत्री नीतीश बनाये थे. मांझी को जीतन राम मांझी सीएम नीतीश ने बनाया. वहीं, आरजेडी के मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि जीतन राम मांझी की चिंता मीडिया को बहुत है. उनकी हर खबर दिखाई जा रही है. बिहार में जातीय गणना हुई, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट आया. आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया, ये सब तो मीडिया में नहीं दिखाया जा रहा है. मांझी के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

जीतन राम मांझी ने कही ये बातें

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले नीतीश कुमार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उन्हें विधानमंडल के दोनों सदनों में माफी मांगनी पड़ी थी. कल उन्होंने फिर खुद पर नियंत्रण खो दिया और मुझसे अपमानजनक तरीके से बात की, यह भूल गए कि मैं उम्र और राजनीतिक अनुभव में उनसे वरिष्ठ हूं. यह उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का संकेत हैं. मैं नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन की उच्च-स्तरीय जांच कराने की भी मांग करता हूं. मुझे संदेह है कि उनके भोजन में ऐसे पदार्थ मिलाए जा रहे हैं, जो उन्हें पागल बना देंगे. उनके आस-पास कुछ ऐसे लोग हैं जो उनकी कुर्सी का लालच कर रहे हैं. वहीं, इससे एक दिन पहले ही मांझी के पूर्व राजनीतिक गुरु नीतीश कुमार ने उन्हें फटकार लगाई थी.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: 'हम राष्ट्रपति से मिलेंगे', राज्यपाल वाली सीएम नीतीश की बात पर जीतन राम मांझी ने साफ किया अपना स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget