एक्सप्लोरर

RJD विधायक रीतलाल यादव ने भाई के साथ किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने और रंगदारी का था आरोप

RJD MLA Ritlal Yadav Surrender: RJD विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया है.12 अप्रैल को एसटीएफ और बिहार पुलिस ने RJD विधायक के 11 ठिकानों पर रेड मारी थी, तभी से वे फरार थे.

Bihar News: बिहार से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल(RJD) विधायक रीतलाल यादव ने सरेंडर किया है. आज (17अप्रैल) सुबह साढ़े 7 बजे RJD विधायक ने दानापुर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया है. उनके सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव और अन्य ने भी सरेंडर कर दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब पटना पुलिस ने उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी.

इस मामले में एक बिल्डर ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी. इसी मामले में विधायक ने सरेंडर किया है.

रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर मारी थी रेड
12 अप्रैल को एसटीएफ और बिहार पुलिस ने RJD विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर रेड मारी थी. जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे. रेड के दौरान 10.5 लाख रुपये कैश, 77 लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 6 संदिग्ध ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट, 17 चेक बुक, स्टांप पेपर, 6 पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया था. छापेमारी के दौरान विधायक के घर और ऑफिस को 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घेर लिया था.

बिहार पुलिस की एक टीम ने रीतलाल के कोथवा स्थित आवास, ऑफिस, नौबतपुर, गोला रोड अभियंता नगर स्थित महाजन मेंशन. बिहटा, पटना समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. पुलिस ने इस दौरान आर्म्स डिटेक्टर से भी घर से तलाशी ली गई.

शिकायत के बाद RJD विधायक पर दर्ज हुई थी FIR
सिटी एसपी सरथ आरएस के अनुसार छह-सात लोगों ने आरजेडी विधायक रीतलाल यादव, उसके भाई पिंकू यादव, भतीजा धीरज, सुनील महाजन के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसके बाद पटना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. कोर्ट से आदेश लेकर उनके आवास पर छापेमारी की गई थी. बता दें कि इससे पहले आरजेडी विधायक रीतलाल यादव बीजेपी नेता सत्यनाराण की हत्याकांड के समय चर्चा में आए थे. इसका आरोप रीतलाल पर लगा था. 

यह भी पढ़ें: ‘बिहार कभी बंगाल नहीं बनेगा’, नीतीश कुमार के खिलाफ ममता बनर्जी की टिप्पणी पर NDA का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 12 बजे पटना पहुंचेंगे अमित शाह, बिहार बीजेपी प्रमुख ने बताया कितने बजे होगा नामांकन?
Live: 12 बजे पटना पहुंचेंगे अमित शाह, बिहार बीजेपी प्रमुख ने बताया कितने बजे होगा नामांकन?
Bihar News: 'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget