एक्सप्लोरर

‘जो व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है, वह न जाने क्यों...’, CM नीतीश कुमार पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का निशाना

Bihar Politics: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को दिखावा बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बदलाव और विकास की आवश्यकता है, जो इस तरह की यात्रा से संभव नहीं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह ने तीखा हमला बोला है. बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के शासन में रहना पूरे राज्य का अपमान है, जो व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर और अस्वस्थ है, वह न जाने क्यों घूम रहा है. शायद वह अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में प्रायश्चित की यात्रा पर है. उनके इस तरह के सार्वजनिक भ्रमण से राज्य की जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह भ्रमण सिर्फ दिखावा है. बिहार की जनता को बदलाव और विकास की आवश्यकता है, जो इस तरह की यात्रा से संभव नहीं हो सकता. RJD सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का स्टेडियम बनवाया गया. पिछले 20 साल में बिहार का एक-तिहाई पैसा केवल नालंदा में खर्च किया गया है. कैमूर जिले को इस दौरान कोई महत्वपूर्ण परियोजना या विकास नहीं मिला.

‘एक-तिहाई पैसा केवल नालंदा में खर्च किया’
सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने कैमूर के लिए 350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ऐलान किया, लेकिन यह राशि सिर्फ हवा-हवाई साबित हुई है. यह सिर्फ एक दिखावा है, जिसका कोई वास्तविक असर जमीन पर नहीं पड़ा है. उन्हें राज्य के अन्य हिस्सों में भी उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना वह अपने क्षेत्र में देते हैं.

कैमूर में 169 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान कैमूर जिले में 345.50 करोड़ रुपये की लागत की 169 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. भ्रमण के दौरान कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के भरखर गांव में विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. भरखर में पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय भरखर के जीर्णोद्धार कार्य एवं आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा ब्रह्म बाबा स्थान के सामने तालाब में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत निर्माण कराए गए छठ घाट का उद्घाटन किया.

इसके साथ मुख्यमंत्री ने महादलित सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया. कैमूर के अधौरा प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थल का निरीक्षण किया तथा नवनिर्मित स्टेडियम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. इसके पश्चात् करकटगढ़ जलप्रपात का निरीक्षण कर उसे ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस का एक्शन, खुद को हिंदू शेरनी बताने वाली खुशबू पांडे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Iran India Relations: हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
Embed widget