एक्सप्लोरर

RJD Poster War: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', CM नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी का पोस्टर वार

RJD Poster War: पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगा है. नीतीश कुमार पर महिलाओं, महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है.

Bihar Poster War: राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की ओर से पोस्टर वार जारी है. राजधानी पटना में पोस्टर लगाकर एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आरजेडी ने टारगेट किया है. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगा है जिसके जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है. लिखा गया है, 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं'. 

पूर्व जिला पार्षद की ओर से लगवाया गया पोस्टर

पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने और महात्मा गांधी एवं राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. पोस्टर आरजेडी नेता और जहानाबाद के मखुदमपुर से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली की ओर लगवाया गया है. पोस्टर पर नीतीश कुमार की कार्टून वाली तस्वीर बनी है. ऊपर में बीजेपी के बड़बोले विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की भी तस्वीर लगी है.

पोस्टर पर लिखा गया है, "हां मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान, जी हां मैं हूं खलनायक". बता दें कि पोस्टर वार आरजेडी की ओर से कोई पहली बार नहीं किया गया है. बिहार में चुनाव है तो विपक्षी दल के नेताओं की ओर से लगातार अलग-अलग पोस्टर लगाए जा रहे हैं.

अभी हाल ही में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था. ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की जांच और पूछताछ को लेकर लालू के संदर्भ में लिखा गया था, "ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है."

बढ़ते अपराध पर भी एनडीए सरकार को आरजेडी ने घेरा

इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पटना में आरजेडी की ओर से एक पोस्टर लगाया गया था. यह पोस्टर बढ़ते अपराध को लेकर था. पोस्टर में लिखा गया था, "धृतराष्ट्र की सरकार है कुर्सी कुमार". बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि 18 साल से सत्ता में एनडीए की सरकार है".

यह भी पढ़ें- Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के लिए गांधी मैदान सजकर तैयार, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, क्या-क्या होगा खास?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget