एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार ने जो बजट पेश किया उसका हिसाब-किताब गड़बड़? रोहिणी आचार्य ने उठाए ये सवाल

Budget 2025: बिहार में डबल-इंजन वाली सरकार को रोहिणी आचार्य ने फेल बताया है. रोहिणी ने कहा कि क्या पहले से कर्ज में डूबे बिहार पर और कर्ज का बोझ लादा जाएगा?

Bihar Budget: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने बिहार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश हुए बजट को लेकर सवाल उठाया है. मंगलवार (04 मार्च, 2025) को रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से पूछा कि कहां से आएगा पैसा?

रोहिणी ने कहा कि 3.17 लाख करोड़ के आंकड़ों की बाजीगरी वाले बजट को प्रस्तुत कर खुद अपनी पीठ थपथपाने में मशगूल नीतीश सरकार को ये समझना होगा कि आर्थिक विकास के साथ मानव विकास और मानव विकास की खुशहाली के सूचकों का सतत मूल्यांकन किए जाने वाली आर्थिक नीति व व्यवस्था आज बिहार की सबसे बड़ी जरूरत है. बिहार में डबल-इंजन वाली सरकार को उन्होंने फेल बताया है.

'बिहार पर और कर्ज का बोझ लादा जाएगा?'

सोशल मीडिया पोस्ट में रोहिणी आचार्य आगे लिखती हैं, "नीतीश कुमार जी, बीमार स्टेट बन चुके बिहार के इतने बड़े साइज के प्रस्तावित बजट के लिए पैसा कहां से आएगा? बदहाल जनता की जेब से दोहन के माध्यम से? जिस प्रदेश से पिछले 19 सालों से श्रम-शक्ति का पलायन अनवरत जारी है, जिस प्रदेश के बेरोजगारी के आंकड़े भयावह हैं, जिस प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम (183/- रुपये प्रतिदिन) है, जिस प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का अस्तित्व ही नहीं है, जिस प्रदेश में देश भर में फैले उद्योगों का महज 1.3% (फीसद/प्रतिशत) उद्योग मौजूद है, जहां कृषि आधारित अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है,  वहां राजस्व का स्रोत क्या होगा? क्या पहले से कर्ज में डूबे बिहार पर और कर्ज का बोझ लादा जाएगा?"

रोजगार देने की बात महज जुमला: रोहिणी

रोहिणी ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि आपकी (नीतीश कुमार) सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट का सबसे निराशाजनक पहलू तो ये है कि देश की सबसे बड़ी युवा आबादी बिहार में रहती है, बावजूद इसके प्रदेश के बजट में युवा आबादी के लिए रोजगार सृजन की चर्चा तक नहीं है. आपकी ही सरकार ने 34 लाख नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है मगर बजट इस अहम मुद्दे पर मौन है. इसका मतलब साफ है कि 34 लाख रोजगार देने के लिए बजटीय प्रावधान नहीं किया गया है और रोजगार देने की बात महज जुमला है.

रोहिणी आचार्य ने पेंशन का भी मुद्दा उठाया. कहा, "नीतीश कुमार जी, प्रस्तुत बजट में गरीबों की सीधे तौर पर उपेक्षा की गई है. आपकी सरकार ने ही 94 लाख गरीबों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी मगर प्रस्तुत बजट में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है. ऐसी ही अनदेखी/उपेक्षा बुजुर्गों के साथ की गई है. बुजुर्गों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि (रुपये 400/-) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है."

यह भी पढ़ें- चुनाव है इसलिए बिहार आ रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? RJD फायर, BJP ने कहा- 'उनके आने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा शुरू, नीतीश कुमार के बाद सीएम कौन?
Live: बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा शुरू, नीतीश कुमार के बाद सीएम कौन?
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि...'
'बिहार की जनता के साथ विश्वासघात हुआ', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget