एक्सप्लोरर

‘असल बीमारी की जड़ तो...’, निशिकांत दुबे के बयान पर RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि न्यायपालिका का सम्मान बनाए रखना भारत के एक-एक नागरिक का कर्तव्य है. ऐसे बयान हमें मूल मुद्दों से भटकाते हैं.

Nishikant Dubey News: भारतीय जनता पार्टी(BJP) से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विपक्ष लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गया. इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ऐसा बयान कहीं से उचित नहीं है. न्यायपालिका का सम्मान बनाए रखना भारत के एक-एक नागरिक का कर्तव्य है. ऐसे बयान हमें मूल मुद्दों से भटकाते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे लिखा कि ब्लॉकेज हो हार्ट में और डॉक्टर यदि ब्रेन की सर्जरी करने लग जाए तो क्या होगा रोगी का? असल बीमारी की जड़ तो कॉलेजियम सिस्टम है. यदि बीमारी को समूल ख़त्म करना है तो उक्त सिस्टम को हटाकर खुली "प्रतियोगिता से जजों की बहाली" की व्यवस्था के लिए हल्ला बोलना पड़ेगा. हल्ला बोल दरवाजा खोल.

क्या बोले थे निशिकांत दुबे?
आईएएनएस के अनुसार, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) कानून पर सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से संसद द्वारा पारित कानून में हस्तक्षेप पर सवाल उठाते हुए न्यायपालिका पर हमला बोला है. निशिकांत दुबे ने न्यायपालिका की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, अगर अदालत कानून बनाने का काम करती है तो संसद का अस्तित्व निरर्थक हो जाता है. 

इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए. उनके इस पोस्ट को कानून के विभिन्न पहलुओं को परखने और कमोबेश उसे निलंबित करने में न्यायपालिका की भूमिका की अप्रत्यक्ष आलोचना के रूप में देखा जा रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान से किनारा करते हुए बीजेपी ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय करार दिया और ऐसी टिप्पणियों से बचने का निर्देश जारी किया है.

यह भी पढ़ें: ‘वे कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं...’, मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कसा तंज

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget