एक्सप्लोरर

Buxar Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, बक्सर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत

Buxar Road Accident: बक्सर में ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में नेशनल हाईवे 922 के नए गंगा ब्रीज के पास हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Road Accident In Buxar: बिहार के बक्सर में रविवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दो लोगों को गंभीर हालात में सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक ये हादसा ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में नेशनल हाईवे 922 के नए गंगा ब्रीज के पास हुआ है.

प्रशासन ने तुरंत शुरू किए बचाव कार्य

घटना के बाद हाईवे जाम हो गया है. सदर डीएसपी सहित बक्सर मॉडल थाना, गंगा ब्रीज थाना, इंडस्ट्रियल थाना की पुलिस मलवे को हटाने का प्रयास कर रही है, ताकि जाम हटाया जा सके. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. ट्रैफिक डीएसपी रजिया सुल्ताना और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. 

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए. हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सभी की मदद से पांच लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद जाम को हटाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी.

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर भूसा लदा था और उस पर कुछ मजदूर बैठे हुए थे. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुमेश्वर यादव, पिता राम कृपाल यादव, ग्राम प्रताप सागर, थाना नया भोजपुर, सुरेश सेठ, गोपालपुर ईटाढ़ी, पप्पू चौधरी, पिता ललन चौधरी, ग्राम गोपालपुर, थाना ईटाढ़ी के रूप में की गई है. 

एसडीपीओ धीरज कुमार ने क्या कहा?

वहीं एसडीपीओ बक्सर धीरज कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. गंगा ब्रिज पुल पर रेस्क्यू कर आवागमन शुरू कर दिया गया है. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सहित पटना के अलावे विभिन्न रूट बाधित हुए थे. शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन पहुंचे हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'तो पकड़ो जेल में डालो, अगर पेपर लीक RJD करा रही है', तेजस्वी यादव का बीजेपी को चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan
US-Israel Iran War: इन जगहों पर ईरान की रेंज में हैं अमेरिकी मिसाइलें | Khamenei | Netnyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget