एक्सप्लोरर

रोहतास: सोन नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, 2 लड़कियों की मौत, दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी

Rohtas News: रोहतास के बांदू गांव में नरेश कहार के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश में आए रिश्तेदारों के बच्चे सोन नदी पर नहाने गए थे. इस दौरान एक डूबती हुई बच्ची को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांदू गांव में शनिवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए. जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई और 2 बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया, वहीं एक बच्ची की तलाश जारी है.

सोन नदी में नहाने गए थे नाबालिग
जानकारी के अनुसार, बांदू गांव निवासी नरेश कहार के नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश शुक्रवार, 25 अप्रैल को संपन्न हुआ था. इस मौके पर दूर-दराज से कई रिश्तेदार गांव आए हुए थे. शनिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे उन्हीं रिश्तेदारों के पांच बच्चे पास बह रही सोन नदी में नहाने के लिए चले गए. नहाने के दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.

उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में फंसते चले गए. इसी बीच नदी किनारे पहुंचे एक ग्रामीण की नजर उन बच्चों पर पड़ी. उसने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत से दो बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई.

नदी से निकाले गए दो बच्चियों के शव
घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद दो बच्चियों के शव निकाले गए. मृतकों में झारखंड के जपला निवासी अरविंद कहार की 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और औरंगाबाद जिले के मोहन चंद्रवंशी की 17 वर्षीय पुत्री रुचि कुमारी शामिल हैं. ग्रामीण द्वारा बचाए गए दो बच्चों की पहचान छह वर्षीय पलक कुमारी और छह वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है. दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

एक लापता बच्ची की तलाश जारी
वहीं एक लापता बच्ची दिव्या कुमारी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना की सूचना पाकर नौहट्टा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की खोजबीन का काम तेजी से जारी है. नौहट्टा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अब तक दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

तीसरी बच्ची की तलाश में पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी हुई है. प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और राहत व बचाव कार्यों को तेज कर दिया है.

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे बांदू गांव में मातम का माहौल है. नवनिर्मित घर के खुशी के माहौल में अचानक दुख की ऐसी घड़ी आई कि पूरा गांव गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़़ें: NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया 36 घंटे की रिमांड पर, EOU की अर्जी को कोर्ट ने किया स्वीकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम विधानसभा में शराब की डिलीवरी करा देंगे', बजट सत्र के आखिरी दिन सरकार को सबूत देगी RJD!
'हम विधानसभा में शराब की डिलीवरी करा देंगे', बजट सत्र के आखिरी दिन सरकार को सबूत देगी RJD!
बिहार: प्यार में फंसा बनाया गंदा वीडियो, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा, इनकार किया तो…
बिहार: प्यार में फंसा बनाया गंदा वीडियो, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा, इनकार किया तो…
पटना: 30 लाख के लिए रिटायर्ड क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में कराया मुक्त, 5 अरेस्ट
पटना: 30 लाख के लिए रिटायर्ड क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में कराया मुक्त, 5 अरेस्ट
ललन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- 'गलत चश्मे के कारण भारत का विकास दिखाई नहीं देता'
ललन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- 'गलत चश्मे के कारण भारत का विकास दिखाई नहीं देता'

वीडियोज

ABP Report: शंकराचार्य के सम्मान में.. कांग्रेस मैदान में! | Avimukteshwaranand POCSO Case |Varanasi
Jannat Yahan! मिल गया स्वर्ग ! अब तो वैज्ञानिक भी मान रहे! | ABPLIVE
Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये Star Couple!
Mahesh Babu और SS Rajamouli की हाथापाई, Varanasi की शूटिंग के बीच Video Viral!
Chitra Tripathi: स्वामी से लड़े ब्रह्मचारी, धर्मयुद्ध की बारी? | Avimukteshwaranand | POCSO Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
BMC Budget: बीएमसी बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
BMC बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को मिलेगा मौका! अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी? कोच ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू को मिलेगा मौका! अभिषेक की होगी छुट्टी? प्लेइंग 11 पर आया अपडेट
बेटी-दामाद के सामने जब 51 की उम्र में पाक एक्ट्रेस ने रचाई थी दूसरी शादी, झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
बेटी-दामाद के सामने जब 51 की उम्र में पाक एक्ट्रेस ने रचाई थी दूसरी शादी, झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget