एक्सप्लोरर

रोहतास: कैदी मौत मामले में पुलिस की लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक लोग वाहन में थे सवार

स्थानीय लोगों की मानें तो सूरज रेस्टोरेंट जो मलियाबाग बाजार में स्थित है, उसी के मालिक ने पुलिस को एक निजी बोलेरो कार स्थायी रूप से उपलब्ध कराई है. आरोप है कि निजी फायदे के लिए उसने ऐसा किया है.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के संझौली में रविवार को कैदियों को लेकर जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही एक कैदी की मौत हो गई थी. वहीं, पांच पुलिसकर्मी और तीन अन्य कैदी घायल हो गए थे. ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई थीं. अब इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. दरअसल, कोरोना काल की वजह से सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी गाड़ी में सवारियों की संख्या गाड़ी की क्षमता से आधी होगी. लेकिन कोरोना गाइडलाइन को ताक पर रख कर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में क्षमता से अधिक लोगों को बैठा लिया.

प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल कर रही थी पुलिस

परिवहन विभाग के अनुसार बोलेरो आठ सीटर गाड़ी है. लेकिन पुलिस ने 10 लोगों को कार में बैठा लिया. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि क्षमता से अधिक सवारी होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया होगा, जिस वजह से हादसा हुआ है. जांच पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि दावथ थाना की पुलिस कैदियों को सासाराम कोर्ट से बिक्रमगंज उप कारा जिस गाड़ी से लेकर जा रही थी, वो गाड़ी दावथ के कवई के ही एक रेस्टोरेंट संचालक की थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दावथ थानाध्यक्ष पिछले कई महीनों से सूरज रेस्टोरेंट के संचालक राम प्रकाश सिंह की बोलेरो गाड़ी, जिसका नंबर BR24P 3032 है, का उपयोग करते हैं. जबकि दावथ थाना में सरकार ने दो-दो गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं, जिसमें एक सूमो गोल्ड और दूसरा बोलेरो है. बता दें कि बोलेरो गाड़ी साढ़े दस साल पुरानी है.

स्थानीय लोगों की मानें तो सूरज रेस्टोरेंट जो मलियाबाग बाजार में स्थित है, उसी के मालिक ने पुलिस को एक निजी बोलेरो कार स्थायी रूप से उपलब्ध कराई है. आरोप है कि निजी फायदे के लिए उसने ऐसा किया है. बहरहाल, वजह चाहे जो भी हो इस लापरवाही के कारण राजपुर के रहने वाले कैदी राकेश गुप्ता की मौत हो गई है. 

दावथ थानाध्यक्ष ने कही ये बात

इस संबंध में जब दावथ थानाध्यक्ष अतेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि थाने की दोनों गाड़ियां खराब थी इसलिए निजी वाहन करके कैदियों को ले जाया जा रहा था. साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त वाहन में 9 लोग ही सवार थे. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त वाहन में 10 लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: पटना पहुंचे CM नीतीश कुमार, आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए गए थे दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget