एक्सप्लोरर

रोहतास में चलते हुए ऑटो पर पलटा हाइवा, दबकर 2 लोगों की मौत, दो घायल

Rohtas Two People Died: सासाराम में अनियंत्रित होकर एक हाइवा ऑटो पर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार चार लोग दब गए. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दोलोग घायल हो गए.

Rohtas Road Accident: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर गांव के समीप एक चलते ऑटो पर हाइवा पलटने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की बताई जाती है. इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. 

ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत

बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर करूप गांव निवासी चार लोग ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. तभी मोर गांव के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ऑटो पर पलट गया, जिसमें ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. मृतकों में ऑटो चालक सासाराम के वार्ड नंबर-40 निवासी विजय शंकर जायसवाल के 40 वर्षीय पुत्र कोमल कुमार जायसवाल एवं शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव निवासी निर्मल पासवान का 18 वर्षीय पुत्र छोटे कुमार शामिल है.

वहीं घायलों में के रूप गांव निवासी संतोष कुमार के 19 वर्षीय बेटे सिकंदर कुमार व अशोक पासवान का बेटा अमरेन्द्र कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार एनएचएआई में चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लोडेड हाइवा सासाराम की तरफ जा रहा था और विपरीत दिशा से एक ऑटो आ रहा था. इस बीच जैसे ही हाइवा ने टर्न लेने का प्रयास किया, वैसे ही अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया और हाइवा पलटने के बाद ऑटो में सवार चारों लोग दब गए.

इधर घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और तुरंत एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. इसके बाद हाइवा को सीधा कर अंदर दबे ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला गया. इसमें चालक व एक ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गई. एनएचएआई की टीम व पुलिस ने घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. 

घटना को लेकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई है. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई चल रही है और इस घटना संभावित क्षेत्र को लेकर एनएचआइ के अधिकारियों से भी बात की गई है.

करीब एक घंटे तक जाम रहा मुख्य सड़क 

वहीं आटो पर अनियंत्रित हाइवा पलटने से मोर सराय गांव से लेकर बेदा नहर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, लेकिन पुलिस की तत्परता से ऑटो पर पलटे हुए हाइवा को हटाया गया, जिसके बाद परिचालन सामान्य रूप से बहाल कराया जा सका.

ये भी पढ़ेंः बिहार को लेकर अपशब्द कहने वाली टीचर पर एक्शन, विभाग ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget