एक्सप्लोरर

5 दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, मुजफ्फरपुर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

Mohan Bhagwat News: RSS चीफ मोहन भागवत आज मुजफ्फरपुर से सुपौल रवाना होंगे. वे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे. 9 मार्च तक सरसंघचालक बिहार में ही रहने वाले हैं.

Mohan Bhagwat Latest News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय बिहार प्रवास पर बुधवार की शाम को मुजफ्फरपुर पहुंचे. वे 9 मार्च तक मुजफ्फरपुर में रहेंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. RSS चीफ के आगमन पर मुजफ्फरपुर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन पहुंचने पर मोहन भागवत का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया. उनके आगमन को लेकर आरएसएस कार्यालय से लेकर पूरे शहर तक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों जवानों को लगाया गया था. चौक-चौराहों पर भी पुलिस का पहरा दिखाई दिया.

आज सुपौल के लिए रवाना होंगे मोहन भागवत 
सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और डीएसपी टाउन सीमा देवी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. आज गुरुवार को सरसंघचालक मोहन भागवत सुपौल के लिए रवाना होंगे. इस दौरान में वो संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे.

9 मार्च को नागपुर के लिए होंगे रवाना 
बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिन के दौरे पर बिहार में पहुंचे हैं. साल 2020 के बाद अब 2025 में बिहार में मोहन भागवत इतना लंबा प्रवास रहेगा. मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च को मोहन भागवत प्रांत और खासा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वे रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय के कार्यकत्ताओं से मिलेंगे. 8 मार्च को सिंकदरपुर शाखा में भी हिस्सा लेंगे. 8 मार्च तक बिहार प्रवास के बाद संघ प्रमुख 9 मार्च को नागपुर के लिए रवाना होंगे.

भारत-नेपाल सीमा पर भी कड़ी सुरक्षा
सरसंघचालक मोहन भागवत के दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने पर लोगों की कड़ी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, ‘मैनिएक’ गाने पर रोक लगाने की मांग

अभिषेक कुमार वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते 6 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. डेली न्यूज़ रिपोर्ट लिखने के अवाला अभिषेक वीडियो औऱ तस्वीरों से जुड़े काम भी करते रहते हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. इन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान इससे जुड़ी कई रिपोर्ट्स भी लिखी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget