एक्सप्लोरर

Anand Mohan Singh: पहले जेल से रिहा, अब शक्ति प्रदर्शन, वर्षों बाद एक मंच पर दिखेंगे आनंद मोहन और CM नीतीश कुमार

Saharsa News: नीतीश कुमार पंचगछिया पहुंचकर आनंद मोहन के दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह एवं चाचा पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे.

सहरसा: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) आज शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सहरसा में शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शामिल होंगे. नीतीश कुमार पंचगछिया पहुंचकर आनंद मोहन के दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह एवं चाचा पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे. आनंद मोहन के घर दूसरी बार नीतीश कुमार पधारेंगे. इस लोकार्पण समारोह के बाद रैली का भी आयोजन किया गया है. करीब छह महीने पहले आनंद मोहन रिहा हुए थे. अब वर्षों बाद नीतीश कुमार और आनंद मोहन एक साथ मंच पर दिखेंगे.

मुख्यमंत्री प्रियव्रत खेल मैदान में तीन बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. यहां से सड़क मार्ग से होकर पंचगछिया खादी ग्रामोद्योग प्रांगण में बने स्वतंत्रता सेनानी की मूर्तियों का अनावरण करेंगे. मूर्ति अनावरण के उपरांत सोशल क्लब पंचगछिया के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व सांसद के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे.

आनंद मोहन ने क्या कहा?

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि कोसी के गांधी के नाम से प्रख्यात राम बहादुर सिंह हमारे दादा थे. उन्हीं के साथ 1942 के प्रखर क्रांतिकारी थे पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी जिनके नाम से अंग्रेज कांपते थे. उनकी मूर्ति का नीतीश कुमार अनावरण करेंगे.

आनंद मोहन ने कहा कि इस मूर्ति का शिलान्यास वर्ष 1998 में हुआ था जब मैं एमपी हुआ करता था. शिलान्यास में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत आए थे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी भी आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना, उनको याद करना अपने आप में खास है. कहते हैं वो देश मर जाता है जब वो अपने सैनिकों और महापुरुषों को भूल जाता है. लगातार 1919 से लेकर 1946 तक आजादी की लड़ाई लड़ते रहे. 8 बार जेल गए.

जेडीयू में अभी नहीं जाने वाले हैं आनंद मोहन

बता दें कि इस बात की भी खूब चर्चा है कि आनंद मोहन जेडीयू ज्वाइन कर सकते है. हालांकि कुछ दिनों पहले ही उनके बेटे अंशुमान आनंद ने इस बात को खारिज कर दिया था. कहा था कि मेरे भाई (चेतन आनंद) विधायक हैं आरजेडी से और वो आरजेडी में ही रहेंगे. मां भी आरजेडी में रहेंगी. रही बात मेरे पिता की तो जनवरी में जैसी रैली होगी उसके अनुसार देखा जाएगा कि आगे क्या करना है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आनंद मोहन के बेटे अंशुमान ने कहा- 'RJD में हम लोग किराएदार बनकर नहीं घुसे थे...', बताया पिता का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget