एक्सप्लोरर

Samastipur News: 'गरीब कब तक तारीख पर तारीख दौड़ेगा... तू मरेगा जरूर', समस्तीपुर में जज को जान से मारने की धमकी

Bihar News: केरल से पत्र भेजा गया है. यह पत्र एक बंद लिफाफे में 15 जून को समस्तीपुर कोर्ट में साधारण डाक के माध्यम पहुंचा. कोर्ट से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया.

समस्तीपुर: आम आदमी की क्या कहें, अब अपराधियों को सजा सुनाने वाले जज भी महफूज नहीं हैं. समस्तीपुर के सीजेएम (CJM) को डाक के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा पत्र बीते गुरुवार (15 जून) को डाक के माध्यम से मिला है. पत्र में लिखा गया है कि 'गरीब कब तक तारीख पर तारीख दौड़ेगा, न्याय की कुर्सी पर बैठकर जो न्याय न करे और बैक डोर से रिश्वत ले उसे इस दुनिया में जीने का कोई अधिकार नहीं है, मैं तुझे जान से मार दूंगा, तू मरेगा जरूर'.

पत्र भेजने वाले ने अपना नाम शालिग्राम कनौजिया बताया. यह पत्र एक बंद लिफाफे में 15 जून को समस्तीपुर कोर्ट में साधारण डाक के माध्यम पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया. प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने इस पत्र को कोर्ट के कर्मियों ने खोल कर पढ़ा तो सभी दंग रह गए. पत्र दो पर्चियों में था. तुरंत ही इस पत्र की चर्चा कोर्ट में होने लगी.

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

वहीं इस मामले को लेकर सीजेएम ऑफिस के जीआर क्लर्क राजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत के रामाशीष दास के पुत्र शालिग्राम कनौजिया को आरोपित किया गया है. यह पत्र केरल के एर्नाकुलम से आया है, जिसमें पत्र लिखने वाले ने अपना पता अंगारघाट थाने के चैता दक्षिणी बताया है. 

इस पत्र की जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि पत्र लिखने वाला युवक विक्षिप्त है. वह स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी को भी धमकी दे चुका है. वह इन दिनों एर्नाकुलम में रह कर काम करता है.

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि केरल के एर्नाकुलम से पत्र आया है. धमकी देने वाले ने खुद को अंगारघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया है. इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अब तक की जांच में युवक मेंटल बताया गया है. इससे पूर्व भी उसने कई लोगों को धमकी दी थी. पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- BJP MLA Raju Singh: अपहरण मामले में फरार BJP विधायक के घर की होगी कुर्की, पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget