एक्सप्लोरर

अब फ्रॉड-धोखाधड़ी करने वाले फोन कॉल पर लगेगी लगाम, संचार साथी ऐप से मिलेगी ये सारी सुविधाएं

Sanchar Saathi Mobile App: संचार साथी ऐप के जरिए फ्रॉड कॉल वाले नंबरों को आसानी से चिन्हित कर सकते हैं. इससे किसी भी संदिग्ध सूचना की रिपोर्ट करना आसान हो गया है.

Sanchar Saathi Mobile App: भारत सरकार ने फ्रॉड और धोखाधड़ी करने वाले फोन कॉल पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी पहल की है. भारतीय दूरसंचार विभाग ने संचार साथी नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. जिससे धोखाधड़ी वाली फोन कॉल आने पर किसी भी संदिग्ध सूचना की रिपोर्ट करना आसान हो गया है. इस ऐप के जरिए फ्रॉड कॉल वाले नंबरों को आसानी से चिन्हित कर सकते हैं.   

इसके साथ ही दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दूरसंचार विभाग की दो अन्य पहलों नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 के लिए दृष्टिकोण और डिजिटल भारत निधि से फाइनेंस्ड 4G मोबाइल साइट पर इंट्रा सर्किल रोमिंग की भी शुरुआत की है.

ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 94 करोड़ पहुंची 

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि देश में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं 94 करोड़ के करीब पहुंच गई है. 53 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत के 2.70 गांवों में आप्टिकल फाइबर सेवा का विस्तार किया जाएगा. ताकि ग्रामीण इलाकों में भी सुविधाओं का विस्तार हो सके. जिससे इंट्रा सर्किल रोमिंग सुविधा से भी लोगों को फायदा मिलेगा. सिंधिया ने बताया कि 2030 तक 5जी सेवा के विस्तार और 6जी सेवा की शुरुआत को देखते हुए 2000MHz स्पेक्ट्रम की आवश्यकता होगी. जिसको लेकर कैबिनेट ने 687 ने मेगाह‌र्त्ज स्पेक्ट्रम की रिफार्मिंग को मंजूरी दी है.

संचार साथी से मिलेगी ये सुविधा

संचार साथी ऐप के जरिए यूजर जान सकेगा कि उसके नाम पर धोखाधड़ी से और कनेक्शन तो नहीं लिए गए हैं. वो उसे ब्लॉक भी कर सकता है. इस ऐप से यूजर्स के फोन को ट्रैक भी किया जा सकता है. ऐप के जरिए आप किसी भी तरह के स्कैम और फ्रॉड की शिकायत भी कर सकते हैं. इससे पहले साल 2023 में दूरसंचार विभाग ने संचार साथी की वेबसाइट लॉन्च की थी. धोखाधड़ी करने वाली फोन कॉल के खिलाफ ये काफी प्रभावी साबित हुई थी. ऐप की मदद से मोबाइल हैंडसेट की प्रमाणिकता भी आसानी से जांची जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, जानें क्या कुछ कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद
पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट, एक हफ्ते के लिए जू बंद
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएन कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएन कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । Ideas Of India Summit
अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget