एक्सप्लोरर

'सम्राट चौधरी VIP में शामिल', पार्टी ने मुकेश सहनी के साथ तस्वीर शेयर की, BJP का आया बड़ा बयान

Bihar Politics: बीजेपी कोटे के मंत्री और वरिष्ठ नेता हरि सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुकेश सहनी पर जमकर हमला किया है. जानिए फोटो पॉलिटिक्स को लेकर कैसे पलटवार हो रहा है.

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में फोटो पॉलिटिक्स का गेम शुरू हो गया है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ने फेसबुक आईडी से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पार्टी के सुप्रीमो के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दिख रहे हैं. साथ ही यह लिखा गया है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने वीआईपी में आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ली है. हालांकि यह फोटो एडिटेड है जिसको लेकर अब बीजेपी की ओर से बड़ा बयान आया है.

बुधवार (15 मई) को बीजेपी कोटे के मंत्री और वरिष्ठ नेता हरि सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुकेश सहनी पर जमकर हमला किया. हरि सहनी ने कहा कि वीआईपी के फेसबुक पेज पर एक फोटो अपलोड करके दिखाया गया है कि सम्राट चौधरी ने वीआईपी को ज्वाइन किया है. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अपनी नीति और क्रियाकलापों के आधार पर चलती है.

हरि सहनी ने कहा कि कुछ दिन पहले वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा और वीआईपी नेता अशोक चौहान ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी का दामन थामा था. इससे बौखला कर वीआईपी प्रमुख कोई ना कोई गलत कदम उठा ले रहे हैं.

'राजनीति व्यापार की चीज नहीं'

हरि सहनी ने आगे कहा कि मुकेश सहनी निषाद आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन संगठन अपने लक्ष्य से जब दिशाविहीन हो जाता है तो फिर अपने समाज क्या अपने प्रांत अपने देश को भी नुकसान पहुंचा देता है. वही स्थिति अभी वीआईपी सुप्रीमो का हो गया है. वह व्यापार समझकर राजनीति कर रहे हैं और राजनीति व्यापार की चीज नहीं है.

वीआईपी ने फोटो को लेकर दी सफाई

उधर हरि सहनी पर पलटवार करते हुए वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि एनडीए के लोग और खास करके बीजेपी के लोग अपनी हार को देख कर बौखलाहट में हैं. 4 जून को बिहार और देश से एनडीए का सफाया होने जा रहा है. ये लोग झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं. देव ज्योति ने फेसबुक पोस्ट को लेकर कहा कि अशोक चौहान को वीआईपी का प्रदेश अध्यक्ष बताकर कहा गया कि बीजेपी में शामिल हुए हैं जबकि वो विकासशील इंसान पार्टी के नेता नहीं थे. वो तो मनरेगा के कर्मचारी हैं. ऐसे में तंज कसने के लिए पोस्ट किया गया कि सम्राट चौधरी वीआईपी में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Poonam Devi Joins Congress: CM नीतीश कुमार को फिर झटका, JDU की पूर्व विधायक पूनम देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
मोतिहारी: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget