एक्सप्लोरर

बिहारः ANM छात्रावास की सुरक्षा में चूक, रात के अंधेरे में माशूका से मिलने पहुंचा गया प्रधान लिपिक

आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर ने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक से की शिकायत. छह स्टाफ को हटाया गया, प्रभारी उपाधीक्षक ने कहा- आवेदन के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई.

सुपौलः आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर सुपौल में स्वास्थ्य विभाग सुर्खियों में बना रहता है. ताजा मामला त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का है जहां अस्पताल के आशिक मिजाज के प्रधान लिपिक कृष्ण कमल सिंह रात में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के छात्रावास में मौजूद अपनी माशूका महिला सुरक्षा गार्ड से मिलने पहुंचते हैं. सीसीटीवी फुटेज आने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

नए स्टाफ को तुरंत सौंपी गई जवाबदेही

जो सीसीटीवी फुटेज है उसके अनुसार प्रधान लिपिक कृष्ण कमल सिंह छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ करते भी देखे गए हैं. प्रधान लिपिक की यह हरकत सामने आने के बाद महिला सुरक्षा गार्ड सहित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल सह छात्रावास में ड्यूटी में तैनात सभी आउटसोर्सिंग सिक्योरिटी सर्विसेज के स्टाफ को तुरंत ही हटा दिया गया और नए स्टाफ को तुरंत ही जवाबदेही सौंप दी गई.

सीसीटीवी के साथ भी इधर-उधर घुमाने का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में महिला सुरक्षा गार्ड सहित सभी छह स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया गया है. आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर सुभाष सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दर्वे को प्रधान लिपिक कृष्ण कमल सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. इसमें लिपिक पर महिला सुरक्षा गार्ड से दुर्व्यवहार और सीसीटीवी को भी इधर-उधर घुमाने का आरोप है.

बता दें कि एएनएम स्कूल सह छात्रावास और अनुमंडलीय अस्पताल एक ही बिल्डिंग में संचालित है. इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग कंपनी के पास है. मामले को लेकर जब आरोपी प्रधान लिपिक कृष्णकमल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ नहीं बताया.

अस्पताल प्रबंधन ने झाड़ लिया अपना पल्ला

इस मामले में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दर्वे से बात की गई तो सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन से हटाते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर सुभाष सिंह के आवेदन पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह अपने ऊपर से पल्ला झाड़ लिया.

सिक्योरिटी सर्विस के प्रबंधक पवन कुमार ने भी इसे सुरक्षा में भारी चूक माना. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने के लिए लिपिक अक्सर एएनएम स्कूल सह छात्रावास की बिजली काट देता था. शक होने पर जब निगरानी की गई तो इस तरह का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो छात्राओं की सुरक्षा में भारी चूक है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 8 हजार से कम, तीन जिले में मिले 50 से अधिक मरीज

Bihar Unlock: सार्वजनिक वाहन में यात्रा करने से पहले जान लें यह नियम, आज से नई गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: ट्रंप के 'बोल' वचन नहीं मिला कोई सॉल्यूशन! | Middle East | Iran- Israel War
UP News: राम भक्ति पर घिरे Akhilesh, Owaisi और BJP ने मिलकर घेरा! | Itawa | UP Politics | SP | AIMIM
Sandeep Chaudhary: ट्रंप का फितूर...दुनिया के लिए बना नासूर! | Donald Trump | Iran US Israel War
UP News: देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम | Lakhimpur Khiri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget