एक्सप्लोरर

Congress Reaction: महागठबंधन के MLA की टूट पर कांग्रेस भड़की, भाजपा को चेताते हुए शकील अहमद बोले- 'BJP ने जो...'

Bihar Politics: महागठबंधन के विधायकों की टूट पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का सभी तंत्र गद्दारों को शामिल करने में लगा है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में आज (27 फरवरी) एक बार फिर बड़ा फेर बदल हुआ है. महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने बीजेपी को बड़े संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि कि बीजेपी ने जो समा बांधा है इस आग में सब लोग झुलसेंगे. साथ ही अपने दोनों विधायकों को गद्दार बताया.

उन्होंने कहा कि मै यह देख रहा हूं कि बीजेपी का सभी तंत्र गद्दारों को शामिल करने में लगा है, लेकिन जिन गद्दार लोगों ने हमसे गद्दारी की है वह उनसे गद्दारी नहीं करेंगे इसकी गारंटी कौन लेगा? गद्दारों का इतिहास गद्दारी वाला ही होता है तो उनके साथ वह गद्दारी नहीं करेंगे ऐसा मैं नहीं मानता हूं.

'दोनों को पार्टी से निकाल दिया जाएगा'

शकील अहमद ने कहा कि विधायकों को जो प्रलोभन दिया गया है या कहा जाए कि जो समा बांधा गया है वह समा देश के लिए समाज के लिए और किसी पार्टी के लिए ठीक नहीं है. इस आग में सभी लोग झुलसेंगे और आने वाले दिनों में जो राजनीति है वह और भी ज्यादा गंदी होगी. पाला बदलने वाले दोनों विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों को पार्टी से निकाल दिया जाएगा. आज ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष से कहकर प्रक्रिया के तहत इन दोनों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा. दोनों विधायक क्यों पाला बदले? इस पर उन्होंने कहा कि दिल चीर कर तो कोई नहीं देख सकता है.

प्रजातंत्र की हत्या करने में बीजेपी माहिर है- शकील अहमद 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तंत्र किस किस चीजों में काम करता है यह तो वही जाने. वे लोग क्यों गए इस पर उन्होंने कहा कि यह तो वही लोग बताएंगे कि कितने में गए क्या-क्या प्रलोभन मिला, लेकिन मैं एक ही बात कहूंगा कि इतिहास में गद्दारों का कोई इतिहास नहीं होता है. बीजेपी का दावा है कि महागठबंधन के और भी विधायक एनडीए में आएंगे इस पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और प्रजातंत्र की हत्या करने में बीजेपी माहिर है और इसको एन्जॉय के रूप में काम करती है. उनके लिए एक एन्जॉय है. अब ऐसी पार्टी समाज के सामने कौन सा आदर्श पेश कर रही है यह हम आप सभी के सामने हैं.

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव तथा आरजेडी की संगीता देवी विधानसभा पहुंची. इसके बाद साफ हो गया कि महागठबंधन के तीन विधायक एनडीए के पाले में आ गए.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बीजेपी ने बताई विधायकों के टूटने की वजह, नितिन नबीन ने किया एक और दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget