एक्सप्लोरर

छठ गीतों से हुईं मशहूर, महापर्व के पहले दिन दुनिया छोड़ गईं शारदा सिन्हा

Sharda Sinha Died: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया. वो दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं.

Sharda Sinha Death: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया. छठ गीतों से मशहूर हुईं शारदा सिन्हा ने मंगलवार (5 नवंबर) को रात 9:20 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली. छठ महापर्व के पहले दिन वो दुनिया छोड़ गईं. दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था. 21 अक्तूबर को दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती किया गया था. साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित हुई थीं.

प्रसिद्ध लोक गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की. उन्होंने अपनी मां के सोशल मीडिया X पर लिखा, ''आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे. मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है. मां अब शारीरिक रूप में  हम सब के बीच नहीं रहीं.''

सोमवार को वेंटिलेटर पर किया गया था शिफ्ट

बिहार की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में आईसीयू में भर्ती थी. उनकी तबीयत सोमवार (4 नवंबर) शाम को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था. इस दौरान उनके बेटे ने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील की थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी हैं.

गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से मंगलवार (5 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बात की थी और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली ली. अंशुमन सिन्हा ने बताया था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. उन्होंने मां का हालचाल जाना.

विवाह और छठ गीतों से हुईं मशहूर

छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोकगायिका के निधन से उनके चाहने वाले लाखों लोगों को सदमा लगा है. पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए मशहूर थीं. उनके चर्चित गानों में 'विवाह गीत' और 'छठ गीत' शामिल हैं.

कब हुआ था शारदा सिन्हा का जन्म?

संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था. शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था. उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो जल्द ही अपनी दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी सुरीली आवाज से वो हर किसी के दिल में बस गईं.

ये भी पढ़ें:

Nawada News: छठ पूजा के उत्सवी माहौल में पसरा मातम, नवादा में करंट लगने से 2 युवकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget