एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '...तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे', देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने बढ़ाया बिहार का सियासी पारा

Lok Sabha Election 2024: देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया. एक तरह से महागठबंधन में विरोध का बिगुल फूंक दिया है.

सीतामढ़ी: 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है लेकिन इससे पहले ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज है. विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) ने एक बड़ा बयान दिया है जिससे बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है. गुरुवार (28 दिसंबर) को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने एलान कर दिया कि उनके सिवा कोई भी महागठबंधन का प्रत्याशी सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से नहीं जीत सकेगा. अगर कोई जीत गया तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

यह बड़ा दावा कर देवेश ठाकुर ने एक तरह से महागठबंधन में विरोध का बिगुल फूंक दिया है. दरअसल, जब से महागठबंधन की ओर से सीतामढ़ी लोकसभा के संभावित उम्मीदवार के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने नाम की घोषणा की है उसके बाद से उनके खिलाफ पार्टी नेताओं की ओर से विरोध शुरू हो गया है. राणा रणधीर सिंह चौहान और पूर्व सांसद अर्जुन राय उनका विरोध खुलकर मुख्य रूप से कर रहे हैं.

मिली है चुनाव लड़ने की हरी झंडी

देवेश चंद्र ठाकुर ने दावा किया कि उन्हें महागठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल गई है. कहा कि कुछ दिन पहले जेडीयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान के पटना स्थित आवास पर जिले के आरजेडी और जेडीयू नेताओं की बैठक हुई थी. इसमें किसी पिछड़ा वर्ग के नेता को सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई थी. उन्होंने कहा कि जिन्होंने पिछड़ों की बदौलत चुनाव में बाजी मारी थी उन्होंने पिछड़ों के लिए क्या काम किया है? क्या पिछड़ा समाज से गरीबी खत्म हो गई?

अर्जुन और चौहान का करेंगे विरोध

देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछड़ा समाज से कब्बू खिरहर जैसे नेता चुनाव लड़ेंगे, तो वे पूरी मदद करेंगे, जबकि अन्य (अर्जुन राय और राणा रणधीर सिंह चौहान) का विरोध करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं को वे चुनौती देते हैं कि पिछड़ा समाज के वोटरों के बीच ही चुनाव करा लें. अगर उनसे अधिक वोट कोई हासिल कर लेगा तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को खुद नहीं मालूम है कि...', बिहार में सियासी अटकलों पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget