एक्सप्लोरर

Siwan Fire Broke Out: सीवान में भीषण आग लगने के बाद मकान गिरा, मलबे में दबने से दमकलकर्मी की मौत

Siwan Fire News: घटना नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार की है. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

Siwan News: सीवान में बुधवार (15 मई) तड़के एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई. घर में सोए लोग आनन-फानन में किसी तरह बाहर निकले जिससे उनकी जान बची. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के बाद मकान गिर गया. इस घटना में फायर बिग्रेड के एक जवान की मलबे में दबने से मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

यह घटना नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार की है. बताया जा रहा है कि मकान से अचानक धुआं निकलने लगा जिसके बाद घर के लोग बाहर निकल गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. मकान धू-धू कर जलने लगा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. मौके पर पहुंची टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने में जुट गई. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई.

Siwan Fire Broke Out: सीवान में भीषण आग लगने के बाद मकान गिरा, मलबे में दबने से दमकलकर्मी की मौत

...और अचानक गिर गया मकान

उधर मृत फायर बिग्रेड के हवलदार की पहचान भागलपुर निवासी रविकांत मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि फायर बिग्रेड की टीम मकान में आग बुझाने के लिए घुसी थी तभी पानी खत्म हो गया. इसके बाद सभी दमकलकर्मी बाहर निकलने लगे. रविकांत मंडल का पैर फंस गया जिसके बाद वो उसी में थोड़ा देर रुका रहा, लेकिन तब तक मकान गिर गया. मलबे में दबने से रविकांत मंडल की मौत हो गई.

मकान मालिक के बेटे ने कही आग लगाने की बात

इस घटना के संबंध में मकान मालिक के पुत्र विवेक मदेशिया ने कहा कि तीन साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है. हम लोग के दादा ने नया घर बनवाया है. वे लोग चाहते थे कि इस घर में भी हिस्सा मिले. उसने बताया कि सुबह तीन बजे उठकर देखा तो एक आदमी भाग रहा था. उस वक्त घर में आग लग गई थी.

वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दुखद घटना है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. एक फायर बिग्रेड के हवलदार की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की लापरवाही, 4 दिन का नवजात PMCH से हुआ गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget