एक्सप्लोरर

विधानसभा में BJP के मंत्री को स्पीकर ने लगाई फटकार, सवाल को स्थगित किया, जानें पूरा मामला

Assembly Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज विपक्ष के विधायक कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. विधायक अजीत शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए.

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (04 मार्च, 2025) तीसरा दिन है. सदन में स्पीकर नंदकिशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने बीजेपी के मंत्री हरि सहनी (Hari Sahani) को फटकार लगाई. सदन में सही जवाब नहीं देने के कारण उन्हें फटकार लगाई गई है. आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी के सवाल पर सही जवाब नहीं मिला तो इसके चलते सवाल को स्थगित कर दिया गया.

दरअसल, अवध बिहारी चौधरी ने सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से यह जानना चाहा था कि सीवान जिले में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए कोई छात्रावास है या नहीं? अगर नहीं है तो फिर इसका निर्माण करने के लिए सरकार क्या विचार रखती है? मंत्री ने जब सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया तो वह स्पष्ट नहीं था इसलिए स्पीकर को टोकना पड़ा.

कानून-व्यवस्था पर चर्चा की उठी मांग

दूसरी ओर विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक दिन लूट, हत्या, रेप, छिनतई और डैकती की घटनाएं घट रही हैं. पुलिस प्रशासन शराब और बालू तस्करों से वसूली में व्यस्त है. प्रशासनिक शिथिलता की वजह से घट रही घटनाओं से बिहार के लोगों के मन में डर बैठ गया है, वो अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए इस पर चर्चा करवाई जाए.

वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता और मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बजट केवल बिहार वासियों के लिए झुनझुना जैसा है. सरकार ने केवल लॉलीपॉप और झुनझुना देने का काम किया है. तेजस्वी यादव के पास विजन है और आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जीतेगा. तेजस्वी यादव का विजन युवाओं को लेकर स्पष्ट है. रोजगार देना, नौकरी देना हमारा काम रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Live: 'आज वोटिंग हुई तो सरकार गिर सकती है', सदन में RJD विधायक ने क्यों कही ऐसी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन किसी की मर्जी...'
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन को बाधित करना विपक्ष की मंशा'
Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
बिहार: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
नीतीश कुमार का जिक्र कर राजेश राम का बड़ा बयान, 'कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं...'
'BJP ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया', कांग्रेस नेता राजेश राम ने साधा निशाना
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget