एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव से पहले महागठबंधन में फूट! बड़े-छोटे भाई का मुद्दा गरमाया, RJD ने बताई कांग्रेस की हैसियत

Bihar News: बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा है कि महागठबंधन विचारधारा के आधार पर बना है. इसमें न कोई छोटा भाई है न कोई बड़ा भाई है. इस बयान के बाद आरजेडी ने पलटवार किया है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में करीब एक साल है, लेकिन महागठबंधन में अभी से कलह देखने को मिल रहा है. बड़े-छोटे भाई का मुद्दा गरमा गया है. महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में आरजेडी है, लेकिन बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी को आंख दिखाते हुए कह रहे हैं कि महागठबंधन में कोई छोटा-बड़ा भाई नहीं है. लोक सभा चुनाव के स्ट्राइक रेट को देखते हुए विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा होगा. लालू की पार्टी ने पलटवार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आरजेडी ही बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. 

आरजेडी की ओर से बयान देकर कांग्रेस की हैसियत बता दी गई है. दरअसल खगड़िया में बीते सोमवार (09 दिसंबर) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा है कि जब ये महागठबंधन विचारधारा के आधार पर बना है. इसमें न कोई छोटा भाई है न कोई बड़ा भाई है. जब बराबरी की विचारधारा पर ये गठबंधन बना है तो छोटा-बड़ा इसमें कौन हो जाएगा. जो भी निर्णय होगा आप लोगों की रायशुमारी से होगा. लोकसभा चुनाव का स्ट्राइक रेट देखकर विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा होगा.

आरजेडी ने कांग्रेस नेता के बयान पर क्या कहा?

शाहनवाज आलम के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि पार्टी आलाकमान तय करेगा कि महागठबंधन में कौन सा दल कितनी सीटों पर लड़ेगा. 2020 में तेजस्वी यादव के नाम पर महागठबंधन को 114 सीट आई थी. रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ा गया था. 2025 का विधानसभा चुनाव भी तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में जितने भी दल हैं उनके आलाकमान और हमारे आलाकमान मिलकर तय कर रहे हैं कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा. लालू-तेजस्वी का एक ही उद्देश्य है एनडीए को सत्ता से बाहर करना. बता दें कि आरजेडी ने अपने बयान से मैसेज देने की कोशिश की है कि शाहनवाज आलम के बयान की कोई अहमियत नहीं है. जबकि वह सह प्रभारी हैं.

2020 में कौन कितनी सीटों पर लड़ा था?

बता दें लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी 23 सीटों पर लड़ी थी. 4 सीट जीती. कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी थी और तीन सीट जीती. कांग्रेस को लग रहा है कि उसका स्ट्राइक रेट बेहतर है. वहीं 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी 144 और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी. आरजेडी 75 और कांग्रेस 19 सीट जीती थी.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव का CM पर तंज, बोले- 'नैन सेंकने जा रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget