एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राहुल और सोनिया गांधी का जेल जाना तय, नीतीश कुमार के PM बनने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

Subramanian Swamy News: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ-साथ कांगेस पर भी निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर भी बयान दिया है. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी का जेल जाना तय है. जो भी गलत काम करेंगे उनके साथ यही होगा. उन्होंने कहा कि देश में कानून से खेलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. देश में गलत सही का मापदंड है और सबको कानून के दायरे में ही चलना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के मुंह से लोकतंत्र की बात अच्छी नहीं लगती.

कांग्रेस पर साधा निशाना

सुब्रह्मण्यम स्वामी पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने यहां तक कह डाला कि कांग्रेसियों ने ही सबसे ज्यादा सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल किया है. 

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? इस सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि जेपी मूवमेंट के समय से नीतीश कुमार हमारे मित्र हैं और उन्होंने हमसे कभी नहीं ऐसा कहा. उन्होंने कहा कि कोई भी देश का पीएम बन सकता है जिसमें नेतृत्व की ताकत हो. उन्होंने नीतीश कुमार को अपना बहुत अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी की नीति को सही बताते हुए कहा कि मेरी नजर में शराब बेचना देशद्रोह के समान है.  

अतीक अहमद पर दिया ये बयान

उन्होंने कहा कि अतीक अहमद गलत आदमी था. मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं लेकिन इस तरह कस्टडी में उसकी हत्या गलत है. कोर्ट उसे सजा देती. अतीक अहमद के मामले पर कहा कि जांच चल रही है. वहीं राजधानी पटना में 'शहीद अतीक अहमद' के नारे पर कहा कि लोकतंत्र है कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में लॉ आर्डर में सुधार हो रहा है. 

सत्यपाल मलिक को लेकर दिया ये बयान

सत्यपाल मलिक मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वो बहादुर आदमी हैं. सीबीआई के सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं. जनसंख्या नियंत्रण पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आर्थिक प्रगति से अपने आप कम होती जाती है. जनसंख्या 50 साल पहले जिस गति से बढ़ रही थी उससे तो कमी आई है. जनसंखया को कम करने के लिए आर्थिक प्रगति को 10 प्रतिशत प्रति वर्ष करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:

Bihar News: हाजीपुर के 'चीनिया' केले, गया के तिलकुट, सीतामढ़ी की बालूशाही समेत इन्हें भी GI Tag मिलने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget