एक्सप्लोरर

'सत्ता चली गई... अहंकार की ऐंठन नहीं', सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के लिए क्यों कही ये बात?

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव के परिसरों पर ईडी की कार्रवाई, नकद 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बरामदगी और गिरफ्तारी से लालू बौखलाए हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के एक बयान पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने आड़े हाथों लेते हुए सोमवार (11 मार्च) को हमला बोला. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी करते हुए बताया कि क्यों लालू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर अमर्यादित टिप्पणी की है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव के परिसरों पर ईडी की कार्रवाई, नकद 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बरामदगी और गिरफ्तारी से बौखलाए लालू प्रसाद गृह मंत्री अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की सत्ता चली गई, लेकिन अहंकार की ऐंठन नहीं गई, इसलिए वे देश के गृह मंत्री को पहचानने से इनकार कर रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने उठाए ये सवाल

आगे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की मां के नाम पर बने मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के तीन फ्लैट खरीदने वाले सुभाष यादव पर जब कानून का डंडा चला, दर्द माफिया को संरक्षण देने वालों को हुआ. कहा कि सुभाष यादव ने 13 जून 2017 को एक ही दिन में राबड़ी देवी के तीन फ्लैट एक करोड़ 72 लाख रुपये में खरीद लिए थे. यह सौदा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था, जिसकी जांच ईडी कर रही है.

'सुभाष यादव की कंपनी को लालू का संरक्षण'

सुशील मोदी ने कहा कि लालू परिवार का कालाधन सफेद करने में सहायक बने सुभाष यादव को आरजेडी ने बदले में पिछली बार चतरा से लोकसभा का टिकट दिया था. इस बार टिकट बंटने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सुभाष यादव की ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित तीन कंपनियों को लालू प्रसाद का संरक्षण प्राप्त है. इनकी एक कंपनी वंशीधर कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड गया में सढैल पहाड़ का अवैध खनन कर रही है.

बता दें कि लालू यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, "अमित शाह एक बार लिफ्ट में फंसे थे न... फिर फंसेंगे." महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए लालू यादव विधानमंडल पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें- 15 मार्च को हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन-कौन बन सकता है मंत्री, फॉर्मूला तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget