एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'JDU के ही लोग बता रहे ललन सिंह का जाना तय'

Sushil Kumar Modi Attacked Lalan Singh: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि ललन सिंह की वजह से उनकी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है. अब नीतीश कुमार के लिए एनडीए में जगह नहीं है.

Sushil Kumar Modi News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को लेकर बड़ा दावा किया है. बीते मंगलवार (26 दिसंबर) को ललन सिंह के इस्तीफे की उठी चर्चा के बीच सुशील कुमार मोदी ने एबीपी न्यूज़ से बुधवार (27 दिसंबर) को खास बातचीत में यह कहा है कि ललन सिंह का जाना तय है. यह बात जेडीयू में जो उनके सूत्र हैं वो लोग बता रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि ललन सिंह की वजह से उनकी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है. ललन सिंह लगातार आरजेडी की वकालत कर रहे हैं. वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीब हो गए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस उम्मीद के सहारे इंडिया गठबंधन में गए थे कि उनको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. इसी वजह से अब वहां पर दबाव बनाने के लिए है वह कई कदम उठाएंगे.

'नीतीश कुमार के लिए एनडीए में कोई जगह नहीं'

एबीपी न्यूज़ से बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए गठबंधन में अब नीतीश कुमार की कोई जगह नहीं है क्योंकि अब उनके पास जो वोट कभी हुआ करता था वह भी उनके साथ नहीं है. इस सवाल पर कि अगर ललन सिंह हटते हैं तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी होंगे या कौन होगा? इस पर कहा कि यह तो नीतीश कुमार तय करेंगे लेकिन, ललन सिंह का जाना लगभग तय है.

बता दें कि 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. राष्ट्रीय परिषद की भी इसी दिन बैठक होगी. सियासी गलियारों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. बैठक के बाद इस्तीफे पर निर्णय हो सकता है. हालांकि जेडीयू के कई नेता इस बात को खारिज कर चुके हैं. विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी ने साफ कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan News: पत्नी लवली संग CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, JDU में कुछ होने वाला है बड़ा?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
Bihar News: पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
Bihar News: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
बिहार: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
Nalanda News: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार
नालंदा: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget