एक्सप्लोरर

आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल की शपथ, 26 साल बाद बिहार को मिलेगा मुस्लिम गवर्नर

Arif Mohammed Khan Oath Ceremony: आरिफ मोहम्मद खान बिहार के 42वें गवर्नर होंगे. इससे पहले वे केरल के राज्यपाल थे. पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलवाएंगे.

Arif Mohammed Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज (02 जनवरी, 2025) पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलवाएंगे. आरिफ मोहम्मद खान 30 दिसंबर को पटना पहुंचे थे. 24 दिसंबर 2024 को केंद्र सरकार ने बिहार समेत कई अन्य राज्यों के राज्यपाल बदले थे. केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार की जिम्मेदारी मिली है. बिहार के राज्यपाल रहे राजेंद्र आर्लेकर को केरल की जिम्मेदारी मिली है. आरिफ मोहम्मद खान बिहार के 42वें गर्वनर होंगे.

कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान?

आरिफ मोहम्मद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बरवाला गांव में हुआ था. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी. यहीं छात्र राजनीति से ही उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई. सबसे पहले वे एएमयू में महासचिव बने, जिसके बाद वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी बने. 26 साल की उम्र में उन्होंने 1977 में कांग्रेस की टिकट पर बुलंदशहर की सियाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा. 1980 वे कानपुर से सांसद भी चुने गए. 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान वे भी बहराईच सीट से संसद पहुंचे.   

बिहार को 26 साल बाद कोई मुस्लिम राज्यपाल मिला है. आरिफ मोहम्मद खान से पहले एआर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे. वे भी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले थे.

सीएम नीतीश और तेजस्वी ने की मुलाकात

31 दिसंबर 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे थे. 01 जनवरी को 2025 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके बाद राज्यपाल ने भी नव वर्ष पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की थी. राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया था और नववर्ष की बधाई दी थी. 

यह भी पढ़ें: नए साल पर बिना मास्क के नजर आई पुष्पम प्रिया चौधरी, तोड़ दी अपनी ही कसम, बोली- ‘2025 की शुभ...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
MLC चुनाव: कैंडिडेट बनाए जाने के बाद संजय सरावगी से मिले पवन सिंह, बोले- 'मैं यही कहूंगा कि…'
MLC चुनाव: कैंडिडेट बनाए जाने के बाद संजय सरावगी से मिले पवन सिंह, बोले- 'मैं यही कहूंगा कि…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget