एक्सप्लोरर

INDIA Meeting in Mumbai: विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार होंगे पीएम कैंडिडेट? मुंबई बैठक से पहले तेज प्रताप ने दिया जवाब

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी गठबंधन में पीएम कैंडिडेट को लेकर हमेशा सवाल उठता रहा है. वहीं, इस सवाल पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को जवाब दिया.

पटना: मुंबई में गुरुवार को विपक्षी दलों की तीसरी बैठक होने जा रही है. इसको लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस बैठक को लेकर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि हमने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि वर्ष 2024 में केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) की सरकार बनेगी. मेरी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती है. 2025 में बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने वाली है. वहीं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पीएम कैंडिडेट (PM Candidate) होने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह कुछ तय नहीं है, लेकिन अभी विपक्षी एकता पूरे देश में हो इसको लेकर प्रयास चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस प्रयास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. सबसे पहले जरूरी है कि देश में जो नफरत फैलाने वाली शक्ति है, उसको कमजोर किया जाए.

'मोदी सरकार को गद्दी से उतारने में हम लोग सफल होंगे'

तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस बैठक में बहुत कुछ होने वाला है और निश्चित तौर पर जिस तरह से विपक्षी दल एकजुट हुए हैं उसको जनता का भी साथ पूरे देश में मिल रहा है और कहीं ना कहीं इस बार मोदी सरकार को गद्दी से उतारने में हम लोग सफल होंगे. देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से पूरी तरह से परेशान है. ऐसे में मोदी सरकार को गद्दी से हटाने को लेकर जनता भी 'इंडिया' गठबंधन को साथ दे रही है. 

पर्यावरण रक्षा का तेज प्रताप यादव ने दिया संदेश

बता दें कि वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज पटना की राजधानी वाटिका में पेड़-पौधों को राखी बांधी. इस दौरान तेज प्रताप यादव राजधानी वाटिका में कई पौधे भी लगाए. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण का रक्षा करना जरूरी है. हर साल वन विभाग द्वारा पेड़ को राखी बांधी जाती है और यह संदेश दिया जाता है कि पेड़ को काटे नहीं, निश्चित तौर पर पेड़ पौधे जितना हो सके उतना लगाए, जिससे कि पर्यावरण ठीक रहेगा और लोगों को कहीं से कोई दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Opposition Meeting in Mumbai: 'मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे...', विपक्षी बैठक पर विजय सिन्हा का लालू-नीतीश पर कटाक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Bihar News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
Saharsa News: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
सहरसा: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget