एक्सप्लोरर

Chapra Mayor Election: लालू यादव ने जिसका किया विरोध उसी के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, छपरा में किया प्रचार

Chapra Mayor Election: पहले राखी गुप्ता मेयर पद पर थीं लेकिन तीन बच्चों के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था. छपरा में मेयर पद के लिए 22 जनवरी को वोटिंग होनी है.

छपरा: बिहार के छपरा मेयर पद के लिए उपचुनाव होना है. इसके लिए प्रत्याशी रोड शो भी कर रहे हैं. मेयर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जोरशोर से मेहनत कर रहे हैं. रविवार (07 जनवरी) को बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने छपरा में एक प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया.

क्यों हो रही है इस प्रचार की चर्चा?

तेज प्रताप यादव की ओर से मेयर प्रत्याशी रवि रोशन उर्फ गुड्डू यादव के समर्थन में रोड शो के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की पूर्व मेयर प्रत्याशी सुनीता देवी को मेयर पद पर वोट देने के लिए लोगों से अपील की थी. लालू प्रसाद यादव ने रवि रोशन उर्फ गुड्डू यादव को वोट नहीं देने की बात भी कही गई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब तेज प्रताप ने रवि रोशन के लिए प्रचार किया है जिसको लेकर चर्चा हो रही है.

छपरा में तेज प्रताप यादव ने खाया भूंजा

प्रचार के दौरान तेज प्रताप जिधर से भी गुजरे उधर लोगों की भीड़ लगती गई. सड़क जाम हो गई. तेज प्रताप ने मेयर पद के लिए रवि रोशन उर्फ गुड्डू को जिताने की जनता से अपील की. उन्होंने कहा कि रवि रोशन को जिताएं. इससे छपरा का विकास होगा. तेज प्रताप यादव ने छपरा में रोड शो के दौरान भगवान बाजार में भूंजा की दुकान से भूंजा खरीदकर भी खाया.

किस दिन होगा मेयर पद के लिए वोट?

बता दें कि छपरा में मेयर पद के लिए 22 जनवरी को वोटिंग होनी है. 24 जनवरी को मतों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा. मेयर के चुनाव के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं. लगातार चुनाव को लेकर प्रचार भी छपरा में जारी है. पहले राखी गुप्ता मेयर पद पर थीं लेकिन तीन बच्चों के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget