एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव की आज से बिहार में 'जन विश्वास यात्रा', जानें- क्या है पूरा शेड्यूल?

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार में मंगलवार से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है.

Bihar: बिहार (Bihar) की सत्ता से बाहर होकर विपक्षी पार्टी बनी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों से संपर्क साधने का मन बना लिया है. इसी के तहत उन्होंने जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) निकालने का फैसला किया है. यह यात्रा मंगलवार  (20 फरवरी) यानी आज से शुरू हो गई है. यह 29 फरवरी को समाप्त होगी. तेजस्वी यादव 20 फरवरी को पटना से सुबह नौ बजे मुजफ्फरपुर के लिए निकल चुके हैं. मुजफ्फरपुर में सुबह 11 बजे उनकी जनसभा होगी.

तेजस्वी यादव मंगलवार को सीतामढ़ी, शिवहर में भी जनसभा करेंगे. वो रोड शो भी करेंगे. तेजस्वी यादव मोतिहारी में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 21 फरवरी को वह मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज का दौरा कर फिर रात में सीवान में रुकेंगे. 22 फरवरी को जन विश्वास यात्रा सीवान, छपरा और आरा में रहेगी. फिर बक्सर में यात्रा का रात में ठहराव होगा. 23 फरवरी को यह यात्रा बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में आयोजित होगी. फिर तेजस्वी यादव रात को  गया में ठहरेंगे.

25 फरवरी को इन जिलों में होगी  तेजस्वी यादव की यात्रा
अगले दिन 24 फरवरी को तेजस्वी यादव गया, नवादा, नालंदा और जहानाबाद की यात्रा करेंगे और रात में पटना में रुकेंगे. 25 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में यात्रा करेंगे. रात में वह सुपौल में रुकेंगे. फिर 26 फरवरी को सुपौल से ही वो यात्रा की शुरुआत करेंगे और वह अररिया, पूर्णियां और मधेपुरा से गुजरेंगे. 27 फरवरी को जन विश्वास यात्रा सहरसा से शुरू होगी और खगड़िया, मुंगेर और बेगुसराय से गुजरते हुए पटना वापस लौटेगी. 

लोकसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही यात्रा
इसके बाद अगले दिन 28 फरवरी को ट्रेन के जरिए जन विश्वास यात्रा कटिहार के लिए निकलेगी. 29 फरवरी को ये यात्रा कटिहार से भागलपुर, बांका और जमुई जाएगी. पूरे बिहार में ये यात्रा जाएगी. महागठबंधन सरकार जाने और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी यात्रा अहम मानी जा रही है. महागठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने और आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने जो कामकाज किए,  खासकर रोजगार को लेकर उसको वो जनता को बताएंगे.

हर दिन तीन से चार जिलों में यात्रा  करेंगे तेजस्वी यादव
साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का एजेंडाभी वो जनता को बतायेंगे. इस यात्रा में वो केंद्र सरकार की नाकामियों को जोर शोर से उठायेंगे. बिहार की एनडीए सरकार को घेरेंगे. जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव प्रत्येक दिन 3-4 चार जिलों का दौरा करेंगे. महागठबंधन के अन्य दलों का यात्रा का समर्थन है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा "नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 20 फरवरी  से जनविश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं. यात्रा का 29 फरवरी को समापन होगा.  पूरे बिहार में यात्रा जाएगी. 17 महीने में महागठबंधन सरकार के दौरान तेजस्वी यादव और आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने जो कामकाज किया, उसको वह जनता को बताएंगे. 10 लाख रोजगार का वादा था, उसमें से चार लाख रोजगार दे दिया गया था."

विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव इस यात्रा में केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता को बताएंगे. सीएम नीतीश कुमार ने काम करने वाली महागठबंधन सरकार को कैसे खत्म कर दिया. इससे भी जनता को अवगत करायेंगे. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं ज्यादातर सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. इस यात्रा से महागठबंधन को लोक सभा चुनाव में भी लाभ होगा. यात्रा को महागठबंधन के सभी दलों का समर्थन है.

बीजेपी ने घेरा
वहीं बिहार से बीजेपी के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने कहा कि जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव को लूट का हिसाब जनता को देना चाहिए. बिहार में 17 महीने महागठबंधन की सरकार थी. इस दौरान आरजेडी ने जमकर बिहार की सम्पदा और खजाने को लूटा. तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा निकाल लें, वो जनता को गुमराह और भ्रमित नहीं कर पाएंगे. वह इस कोशिश में हैं कि जनता को गुमराह कर फिर से सत्ता में आ जाएं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का सुपड़ा साफ होगा. सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की हार होगी.

जन विश्वास यात्रा का शेड्यूल

20 फरवरी
10.30 बजे सकरी मोड़ मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम
1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में प्रोग्राम
3 बजे शिवहर के किसान मैदान में रैली का कार्यक्रम

21 फरवरी
10.30 बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम में सभा
1 बजे बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान जन विश्वास यात्रा
3 बजे तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी

22 फरवरी
10.30 बजे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सीवान से होगी
1 बजे छपरा और 3 बजे काफिले को लेकर आरा पहुंचेंगे

23 फरवरी
10.30 बजे बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव
1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी यात्रा

24 फरवरी
10.30 बजे गया में रैली और 12.30 बजे नवादा में कार्यक्रम
2.40 बजे नालंदा और 4.20 बजे जहानाबाद पहुंचेंगे तेजस्वी यादव

25 फरवरी
10.30 बजे वैशाली और 12.30 बजे समस्तीपुर में प्रोग्राम
2.30 बजे दरभंगा और 4.30 बजे मधुबनी तेजस्वी का कार्यक्रम

26 फरवरी
10.30 बजे सुपौल और 12.30 बजे अररिया में तेजस्वी यादव
2.30 बजे पूर्णिया और 4.30 बजे मधेपुरा में प्रोग्राम

27 फरवरी
10.30 बजे सहरसा में रैली और 12.30 बजे खगड़िया
2.30 बजे मुंगेर और 4.30 बजे बेगूसराय में तेजस्वी यादव

28 फरवरी
रात में पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाने के कारण रैली नहीं होगी

29 फरवरी
10.30 बजे कटिहार और 12.30 बजे भागलपुर
2.30 बजे बांका और 4.30 बजे यात्रा जमुई पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार में RJD के इस मंत्री के पास था यह विभाग, अब विजय सिन्हा ने पकड़ लिया 'खेल'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश
बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget