एक्सप्लोरर

'भाजपा के लोग...', सरकारी आवास से सामान 'चोरी' करने के आरोप पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन

Tejashwi Yadav: अपने ऊपर लगे आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसकी जांच कराएं. उनके (सरकार) पास तो जांच एजेंसी है. सवाल उठाया कि भवन निर्माण विभाग क्यों खामोश है?

Tejashwi Yadav News: दुबई घूमने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार (08 अक्टूबर) की शाम पटना लौट आए. पटना पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला. 5 देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास को खाली करने के बाद यह आरोप लगाया गया कि तेजस्वी यादव ने बंगला (सरकारी आवास) खाली किया तो कई सामान गायब हो गए हैं. वो अपने साथ सामान ले गए हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने अपने करीबी मीडियाकर्मियों को बुलाकर दुष्प्रचार किया है. इस पर हम नोटिस करवाएंगे. भवन निर्माण विभाग इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहा है? खैर जो भी बात है. बिना प्रमाण दिए हुए इस तरह की ओछी राजनीति भाजपा के लोग ही कर सकते हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो हंसी आ रही है, बीजेपी के साथियों को आरजेडी से डर है. हमारी जो छवि है उसको बीजेपी खराब करना चाहती है. हमने नौकरी की बात की और नौकरी दी. ये लोग घबराहट में किसी तरीके से हमारे चरित्र को खराब करना चाहते हैं. बीजेपी सत्ता में नहीं आ सकती है तो चाहती है कि तेजस्वी को बदनाम करके सत्ता में आ जाएं.

तेजस्वी यादव ने की जांच कराने की मांग

अपने ऊपर लगे आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसकी जांच कराएं. उनके (सरकार) पास तो जांच एजेंसी है. सीबीआई-ईडी तो उन्हीं के पास है. उन्होंने कहा कि मेरे पास एक वीडियो रिकॉर्डिंग है. सिर्फ मेरा ही नहीं इस बंगले में पहले सुशील कुमार मोदी रहते थे, उसके बाद तार किशोर प्रसाद आए थे, तो क्या लेकर के आए थे क्या लेकर गए उसका भी वीडियो रिकॉर्डिंग है. हम लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर भवन निर्माण को सौंप दिया है. 

आगे तेजस्वी ने कहा, "जिन लोगों ने गलत आरोप लगाया है और जिन लोगों ने दिखाया है हमने अपने वकीलों से बात कर ली है. जल्द उनको लीगल नोटिस जाने वाला है. इसमें भवन निर्माण विभाग को बोलना चाहिए. वह क्यों खामोश है? अगर भवन निर्माण कुछ नहीं बोलेगा तो हम उसको भी पार्टी बनाएंगे और सबको अदालत ले जाएंगे. तेजस्वी जो कहता है वह करता है."

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव सरकारी आवास से सामान उखाड़ ले गए', बीजेपी का आरोप- यूपी में अखिलेश यादव ने किया था अब वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राज्यसभा में वोटिंग से दूर रहे विधायकों को तोहफा! अनंत सिंह को भी मिला गिफ्ट, बढ़ गई जिम्मेदारी
बिहार: राज्यसभा में वोटिंग से दूर रहे विधायकों को तोहफा! अनंत सिंह को भी मिला गिफ्ट, बढ़ गई जिम्मेदारी
Patna News: व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
पटना: व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget