एक्सप्लोरर

Chhapra Violence: 'कुछ लोग हैं जो...', छपरा कांड पर क्या बोले तेजस्वी यादव? BJP पर किया हमला

Chhapra Firing: छपरा की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा को कोई जगह होनी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन से उनकी बात हुई है. दो लोग फरार हैं. वो शाम तक पकड़े जाएंगे.

Chhapra Firing News: छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर मंगलवार (21 मई) की सुबह हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं. इस पूरे कांड पर अब सियासत शुरू हो गई है. घटना को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा को कोई जगह होनी नहीं चाहिए. प्रशासन के लोगों से हमारी बात भी हुई है. आज सुबह जो घटना हुई है तो सुनने में यह आ रहा है कि दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दो लोग फरार हैं. प्रशासन ने भरोसा दिया है कि शाम तक जो बाकी के दो लोग हैं उनको भी पकड़ लिया जाएगा. बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं ऐसे जो हार की बौखलाहट से इस तरह का काम करते हैं.

छपरा में हुए रोहिणी आचार्य के विरोध पर क्या बोले?

कल (सोमवार) रोहिणी आचार्य छपरा में जिस बूथ पर गईं थीं तो वहां से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा था कि बीजेपी के कार्यकर्ता या जो समर्थक थे वो हूटिंग कर रहे थे. इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम चेचर गए थे वहां भी लोग हूट कर रहे थे. इसका मतलब आप समझ सकते हैं. एक सवाल पर कि क्या बीजेपी घबरा गई है? इस पर उन्होंने कहा, "जनता कर रही है इंसाफ बीजेपी साफ".

बता दें कि छपरा में मंगलवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए. चुनावी रंजिश में इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. छपरा में पुलिस हाई अलर्ट पर है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बीते सोमवार को पांचवें चरण के तहत यहां मतदान हुआ था. अगले दिन इस तरह की घटना हो गई.

यह भी पढ़ें- छपरा में चुनावी रंजिश में गोलीबारी, एक की मौत, 2 लोग जख्मी, हिरासत में BJP नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार जीते, JJD ऑफिस में जश्न
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार जीते, JJD ऑफिस में जश्न
PUSU Elections: पटना छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI ने मारी बाजी, 2 पदों पर ABVP का भी कब्जा
पटना छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI ने मारी बाजी, 2 पदों पर ABVP का भी कब्जा
पटना छात्रसंघ चुनाव: NSUI के शांतनु शेखर बने अध्यक्ष, जीत के पीछे क्या रही बड़ी वजह?
पटना छात्रसंघ चुनाव: NSUI के शांतनु शेखर बने अध्यक्ष, जीत के पीछे क्या रही बड़ी वजह?
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत

वीडियोज

US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget