एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना, पूछा- किस बात पर जनता करेगी 400 पार?

Tejashwi Yadav Targets PM Modi: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री 400 पार की बात करते हैं लेकिन नौकरी और रोजगार की बात नहीं करते हैं. छात्र-नौजवान की बात नहीं करते हैं.

Tejashwi Yadav Attacks PM Narendra Modi: एनडीए के नेता लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें आएंगी. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने 400 पार वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. सोमवार (08 अप्रैल) को तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बयान दिया. उन्होंने कई सवाल उठाए. कहा कि जनता आखिर किस बात पर 400 पार करेगी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी नहीं मुद्दे की बात होनी चाहिए. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार 400 पार की बात करते हैं, लेकिन ना नौकरी की बात करते हैं ना रोजगार की बात करते हैं. ना छात्र-नौजवान और ना किसान-मजदूर की बात करते हैं. ना गांव और ना गरीब की बात करते हैं. नरेंद्र मोदी ना तो शिक्षा की बात करते हैं और ना स्वास्थ्य, स्कूल और अस्पताल की बात करते है. फिर किस बात पर देश की जनता 400 पार करेगी?

तेजस्वी यादव बोले- '100 भी पार नहीं होगा...'

अपने बयान में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "अगर मोदी जी मुद्दे पर बात नहीं करेंगे तो 400 क्या 100 भी पार नहीं होगा. इसलिए मोदी नहीं मुद्दे की बात होनी चाहिए."

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनसभा करने के लिए पीएम मोदी दो बार बिहार आ चुके हैं. पहली बार उन्होंने जमुई में सभा की तो दूसरी बार वो नवादा आए. इन दोनों यात्राओं से पहले तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने परिवारवाद पर जवाब मांगा था. नौकरी और रोजगार के साथ विशेष राज्य के मुद्दों पर भी पूछा था. इसके अलावा जमुई, पूर्णिया और जिन क्षेत्रों में तेजस्वी यादव चुनावी सभा करने जा रहे वहां इन सारे मुद्दों पर बीजेपी और पीएम मोदी को घेर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'मेरे नहीं... तेजस्वी यादव के भी जीजा हैं अरुण भारती', किस बात पर बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! ट्रंप से दोस्ती और खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर रंग फेंका तो पड़ेगा महंगा, इन धाराओं के तहत होगी सजा
Embed widget