एक्सप्लोरर

Thawe Mandir History: जिस थावे मंदिर में आज लालू-राबड़ी करेंगे दर्शन उसका क्या है इतिहास? भक्त की पुकार पर प्रकट हुई थीं देवी

Gopalganj Thawe Mandir: थावे दुर्गा मंदिर में सप्तमी के दिन होने वाली पूजा का विशेष महत्व है. मुख्य पुजारी सुरेश पांडेय का कहना है कि मंदिर का इतिहास तीन सौ साल पुराना है.

Thawe Mandir News: सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर थावे में मां दुर्गा का मंदिर है. करीब तीन सौ साल पूर्व स्थापित यह मंदिर प्राचीन जागृत शक्तिपीठों में से एक है. यूं तो यहां सालों भर श्रद्धालुओं का जमघट लगता है, लेकिन शारदीय और वासंतिक नवरात्र के समय यहां बिहार ही नहीं बल्कि सीमावर्ती यूपी और नेपाल के भी भक्त हजारों की संख्या में आते हैं. आज मंगलवार (22 अगस्त) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) दर्शन करने के लिए जाने वाले हैं. जानिए इस मंदिर से जुड़ी कहानी और इतिहास.

चेरो वंश से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

इस जाग्रत पीठ का इतिहास भक्त रहषु स्वामी और चेरो वंश के क्रूर राजा की कहानी से जुड़ा है. 1714 के पूर्व यहां चेरो वंश के राजा मनन सेन का साम्राज्य हुआ करता था. ऐसा माना जाता है कि इस क्रूर राजा के दबाव डालने पर भक्त रहषु स्वामी की पुकार पर मां भवानी कामरूप कामाख्या से चलकर थावे पहुंचीं. उनके थावे पहुंचने के साथ ही राजा मनन सिंह का महल खंडहर में तब्दील हो गया. भक्त रहषु के सिर से मां ने अपना कंगन युक्त हाथ प्रकट कर राजा को दर्शन दिया. देवी के दर्शन के साथ ही राजा मनन सेन का भी प्राणांत हो गया. इस घटना की चर्चा पर स्थानीय लोगों ने वहां देवी की पूजा शुरू कर दी. तब से यह स्थान जाग्रत पीठ के रूप में मान्य है.

वन प्रदेश से घिरा है मंदिर

एतिहासिक थावे स्थित दुर्गा मंदिर तीन ओर से वन प्रदेशों से घिरा हुआ है. वन क्षेत्र से घिरे होने के कारण पूरा मंदिर परिसर रमणीय दिखता है. मंदिर में प्रवेश व निकास के लिए एक-एक द्वार है, जहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहती है.

सप्तमी की पूजा का विशेष महत्व

थावे दुर्गा मंदिर में सप्तमी के दिन होने वाली पूजा का विशेष महत्व है. इस पूजा में भाग लेने के लिए भक्त दूर-दूर से मंदिर में पहुंचते हैं. करीब एक घंटे तक चलने वाली इस पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है. इसके प्रति लोगों में बड़ी आस्था है. जो नहीं पहुंच पाते, उनकी भी इच्छा यहां का प्रसाद ग्रहण करने की होती है.

सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा है मंदिर

यह मंदिर गोपालगंज से सीवान जाने वाले एनएच पर है. थावे जंक्शन के समीप देवी हॉल्ट भी है. इस रूट से आने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है. शारदीय और वासंतिक नवरात्र के दिनों में सभी ट्रेनों का ठहराव देवी हॉल्ट पर होता है.

भक्त की पुकार पर प्रकट हुई थीं देवी: पुजारी

मुख्य पुजारी सुरेश पांडेय का कहना है कि मंदिर का इतिहास तीन सौ साल पुराना है, लेकिन देवी की पूजा आदिकाल से पूरी भक्ति और निष्ठा के साथ की जाती है. उनके मुताबिक मां भगवती यहां भक्त की पुकार पर प्रकट हुई थीं. यहां पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है.

यह भी पढ़ें- Bagaha: बिहार के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ और आगजनी की, पत्रकार, पुलिस समेत कई जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM के बेटे निशांत पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, 'नीतीश कुमार जीवनभर…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, 'क्या है उनकी योग्यता?'
Bihar News: नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे जिम्मेदारी
नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे जिम्मेदारी
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का 5वां चरण आज से शुरू, जहानाबाद को देंगे 252 करोड़ की सौगात
बिहार: सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का 5वां चरण आज से शुरू, जहानाबाद को देंगे 252 करोड़ की सौगात
Bihar News: आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, समर्थकों का जमावड़ा, कल मोकामा में करेंगे रोडशो
बिहार: आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, समर्थकों का जमावड़ा, कल मोकामा में करेंगे रोडशो

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
मैथ्यू हेडन-सुरेश रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें वीडियो
हेडन-रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget