एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया में बूढ़ी गंडक नदी के पास से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

Bettiah News: मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव का मामला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Bihar News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में बुधवार (25 दिसंबर) की देर रात एक महिला का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया. शव की पहचान नहीं हो पाई है.

बूढ़ी गंडक नदी के पास मिला महिला का शव

शव देखने से लग रहा था कि महिला की उम्र 25 साल के आसपास होगी. गढ़वा गांव के पास इतराहना बूढ़ी गंडक नदी के पास से ये शव मिला है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का शव नदी के पास पड़ा हुआ है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है. अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. एसपी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन कहा कि महिला की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस ने महिला की पहचान के लिए शव का फोटो तमाम सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है. साथ ही पुलिस भी शव की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है.

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के अनुसार मृतक महिला के हाथ में चूड़ी है. उसने लाल रंग का दुपट्टा सिर में लपेटा हुआ था. सलवार सूट का रंग क्रीम कलर है. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग नदी के किनारे गए थे इस दौरान महिला का शव नदी के किनारे झाड़ी के पास पड़ा हुआ था. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर RJD सुप्रीमो लालू यादव की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget