एक्सप्लोरर

Bihar News: किशनगंज में दीवार गिरने से तीन लोगों की दबकर मौत, मचा कोहराम

Three People Died: बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दीवार गिरने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बाद में तीन लोगों की मौत हो गई.

Wall Collapse In Kishanganj: बिहार के किशनगंज में रविवार की शाम दीवार गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक शख्स घायल हो गया. घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है. 

चिकित्सकों ने किया तीन को मृत घोषित

जानकारी के मुताबिक बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दीवार गिरने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों सभी को इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया, जहां अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

वहीं एक घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मृतकों की पहचान मो. आलम उम्र करीब 65 वर्ष पिता निहाल एवं भरत कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पिता साहत लाल बसाक बस्ती बहादुरगंज और एक मो. शाहिद आलम के रूप में हुई है. घायल की पहचान मो. मुन्ना पिता इब्राहिम, रहमत नगर के रूप में हुई है.

मामले में वार्ड पार्षद प्रिंस आजम ने बताया कि सभी लोग दीवार के पास पेशाब करने गए थे. रामु अग्रवाल की बॉउंड्री की दीवार गिरने से सभी लोग गंभीर रुप से जख़्मी हो गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान अंसारी ने हादसे पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए. उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में चिकित्सक मौजूद रहते तो शायद लोगों की जान बचाई जा सकती थी.

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल में नहीं रहती, जिसका नतीजा है कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए भेजकर बहादुरगंज पुलिस को इसकी सुचना दी. सूचना के बाद थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने अपने दल बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उसके बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी  है.

ये भी पढ़ेंः 'तो पकड़ो जेल में डालो, अगर पेपर लीक RJD करा रही है', तेजस्वी यादव का बीजेपी को चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत! JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा
बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत! JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा
'2020 में हमने नीतीश को CM बनाया, अब JDU बड़ा दिल दिखाए', मुख्यमंत्री पद को लेकर बिहार में हलचल
'2020 में हमने नीतीश को CM बनाया, अब JDU बड़ा दिल दिखाए', मुख्यमंत्री पद को लेकर बिहार में हलचल
बिहार: किशनगंज में तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगों की जान, महज 28 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी
बिहार: किशनगंज में तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगों की जान, महज 28 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी
पटना: नीट छात्रा मौत मामले में अब POCSO एक्ट के तहत होगी जांच, मां-बाप और सहेली के बयान होंगे दर्ज
पटना: नीट छात्रा मौत मामले में अब POCSO एक्ट के तहत होगी जांच, मां-बाप और सहेली के बयान होंगे दर्ज

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा; देखें परफॉर्मर लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget