एक्सप्लोरर

भागलपुर की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने तलवार से काटा केक, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके

Tilka Majhi Bhagalpur University: वीडियो वायरल होने पर छात्र आरजेडी ने कुलपति को ज्ञापन देते हुए प्रोफेसर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने की मांग की है. निलंबित करने की भी मांग की है.

Bihar News: वैसे तो स्कूल-कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन कई बार यहां से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आती हैं. इससे सवाल भी खड़े होते हैं कि क्या हमारे बच्चों का भविष्य सही हाथों में है? कुछ इसी तरह का मामला तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से सामने आया है. एक प्रोफेसर ने न सिर्फ तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया बल्कि अश्लील गानों पर छात्र-छात्राओं के साथ ठुमके भी लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला 31 जनवरी का बताया जा रहा है.

प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग

वीडियो वायरल होने पर छात्र आरजेडी ने प्रोफेसर के तलवार से केक काटने की निंदा की है. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की. छात्र आरजेडी की तरफ से कहा गया कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की परंपरा की शुरुआत चिंता का विषय है. शिक्षण संस्थानों में बच्चों को संस्कारित और ज्ञान देने का काम किया जाता है. छात्र-छात्राओं के बीच जन्मदिन मनाने से मानवीय मूल्यों का ह्रास होगा.

जन्मदिन पर अश्लील गाना बजाने और प्रोफेसर द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ डांस करने का आरोप लगाते हुए इसे आपत्तिजनक बताया गया है. छात्र आरजेडी ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए सहायक प्रोफेसर दिव्यानन्द देव पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने व उन्हें निलंबित करने की मांग की है.

प्रोफेसर के समर्थन में उतरे छात्र-छात्राएं

दूसरी तरफ हिंदी विभाग के छात्र-छात्राएं प्रोफेसर के समर्थन में कुलपति से मिलने पहुंचे. उन्होंने वायरल वीडियो का गलत बताते हुए कहा कि पढ़ाई के बाद हम लोगों ने अपने प्रिय प्रोफेसर के लिए केक का इंतजाम किया था. दिव्यानन्द देव एक बेहतरीन प्रोफेसर हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें जानबूझकर साजिश के तहत फंसाना चाहते हैं. छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने प्रोफेसर के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था. उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी. अगर कोई कार्रवाई करनी है तो उनके ऊपर करें.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget