एक्सप्लोरर

Budget 2024 में बिहार को मिले 61 हजार करोड़, 2025 के विधानसभा चुनाव में किसको होगा कितना फायदा?

Budget 2024: बिहार को विकास के लिए 61,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि नीतीश कुमार को बीजेपी के समर्थन में बनाए रखने के लिए एक राजनीतिक चाल हो सकती है.

Union Budget 2024: देश के पूरे बजट से करीब-करीब 61 हजार करोड़ रुपये अकेले बिहार को दिए गए हैं. ताकि वहां पर सड़कें बन सकें, एक्सप्रेस वे बन सके, नए  पुल बन सकें, एयरपोर्ट बन सकें, पावर प्रोजेक्ट लगाए जा सके, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह गया और बोधगया में कॉरिडोर बन सके. इसके अलावा भी बिहार को लेकर केंद्र सरकार ने खूब मेहरबानी दिखाई है. और इस मेहरबानी पर नीतीश कुमार भी खुश हैं.

लेकिन क्या नीतीश कुमार लंबे वक्त पर इस पैसे पर अपनी खुशी जाहिर कर पाएंगे. क्या केंद्र ने जो पैसे बिहार को दिए हैं, वो सिर्फ बिहार की मदद के लिए ही हैं, या फिर इसमें भी एक राजनीति है, जो नीतीश की मदद करने के साथ ही नीतीश कुमार की मुसीबत भी बन सकती है. आखिर बिहार को मिली इतनी बड़ी रकम का राज क्या है, इसको लेकर इस खबर में आपको विस्तार से बताते हैं.

तो अभी तक तो आपको तमाम राजनीति शास्त्र के ज्ञाताओं और अर्थशास्त्र के ज्ञाताओं ने ये बता दिया होगा कि इस पैसे से बिहार में विकास की नदियां बहने लगेगी. पैसे मिल गए तो नीतीश कुमार केंद्र में बीजेपी को समर्थन देते रहेंगे. और मोदी सरकार बीजेपी के बहुमत के बिना भी ठीक-ठाक चलती रहेगी, क्योंकि अब बिहार के लिए केंद्र सरकार ने इतना कुछ कर दिया है तो नीतीश कुमार के पलटने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. लेकिन क्या सच सिर्फ इतना ही है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ने बिहार को इसलिए पैसे दिए हैं ताकि वो नीतीश कुमार का समर्थन लेते रहें.

इसका जवाब आपको मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान में. ये बयान 20 अगस्त 2015 का है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में दिया था और जहां से बिहार के लिए सवा लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

ये वो पैसे थे, जो बिहार की तकदीर बदल सकते थे. अब इस बात को 9 साल बीत गए हैं. लेकिन बिहार की तकदीर कितनी बदली, ये बताने की जरूरत शायद ही किसी को. तो क्या ये पैसे कम थे कि बिहार नहीं बदला. या फिर बिहार को बदलने की नीयत नहीं थी कि बिहार नहीं बदला. इस बात पर लंबी बहस की गुंजाइश है, तो इसे छोड़ देते हैं. और जो सच में बदला, उसपर बात करते हैं. तो बदला ये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बिहार के पैकेज की घोषणा की और उसके बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए तो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को 44 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा.

ये वो चुनाव था, जब पहली बार नीतीश कुमार और लालू यादव ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और बीजेपी बिना नीतीश के चुनाव लड़ रही थी. तो उस चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा लालू यादव और उनकी पार्टी को हुआ, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार का हुआ. ये बात दीगर है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने और बनते ही रहे. लेकिन उनकी पार्टी की सीटें घटने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार बीजेपी और उसके पैकेज हो ही माना गया. तो नीतीश ने फिर से पाला  बदला. बीजेपी के साथ आए. फिर गए. फिर आए. फिर गए. फिर आए.

2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. तो उस चुनाव में नीतीश कुमार को और भी ज्यादा नुकसान हुआ. फिर से 28 सीटें घटीं. और घटकर नीतीश कुमार 43 पर रह गए. बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी बन गए. वहीं बीजेपी को 21 सीटों का फायदा हुआ. और वो विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई.

तो नीतीश कुमार को झटका लगा. और वो फिर से पलट गए. आरजेडी के साथ गए. लेकिन लोकसभा से पहले फिर से पलट गए. और लोकसभा का चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा. तो फायदा भी हुआ. और इतना फायदा हुआ कि केंद्र में उनके बिना सरकार बनाना बीजेपी के लिए मुश्किल था. तो नीतीश ने साथ दिया. और बीजेपी ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बजट में करीब 61 हजार करोड़ रुपये दे दिए.

लेकिन अब फिर से बिहार विधानसभा का चुनाव आ रहा है. बीजेपी ने कह तो दिया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे. लेकिन अगर बीजेपी ने बजट के इन पैसों का जिक्र किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया तो फिर नीतीश कुमार के लिए 2015 वाली मुश्किल हो जाएगी. क्योंकि बिहार को पैसे मिलने का क्रेडिट नीतीश कुमार को नहीं बीजेपी को मिलेगा. और तब चुनाव में भी इसका फायदा नीतीश को मिले न मिले, बीजेपी को मिलेगा ही मिलेगा. और अगर बीजेपी को फायदा मिला तो फिर नीतीश कुमार के लिए चुनौती बड़ी होगी.

क्योंकि 2020 में ही 43 सीटें मिलने के बाद बिहार बीजेपी के नेता नहीं चाहते थे कि नीतीश मुख्यमंत्री बने. नीतीश कुमार ने भी बड़े भारी मन से इनकार करने की कोशिश की थी.

लेकिन बीजेपी को कोई और सहयोगी मिलेगा नहीं तो नीतीश के चेहरे पर राजी होना पड़ा. मुख्यमंत्री बनाना पड़ा. लेकिन अब जब चुनाव के करीब डेढ़ साल पहले बीजेपी ने बजट के जरिए बिहार को एक तोहफा दिया है और अभी फरवरी 2025  के बजट में एक बार और भी तोहफा देने का मौका मिलने वाला है, तो बीजेपी इस मौके को भुनाएगी. और तब बिहार को मिले पैसे पर खुशी जाहिर करने वाले नीतीश कुमार कितने सहज रह पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: बिहार में अभी तक कितने एक्सप्रेसवे थे? क्या होते हैं इसके फायदे? क्या-क्या मिलती है सुविधा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget