एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- ‘अपने मन पुआ पकाने से…’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने मन से सरकार बनाना हो तो बना लें. इससे पहले तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया था.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रदेश में सियासी हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने इस विधानसभा चुनाव में बिहार में सरकार बनाने का दावा किया है. जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपने मन पुआ पकाने से तेजस्वी यादव को कौन रोकेगा. अपने मन से सरकार बनाना हो तो बना लें, सरकार बनाएगी जनता और जनता को मालूम है कि बिहार में फिर से लालू राज नहीं आएगा. जनता सचेत है.

तेजप्रताप ने किया तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का दावा
RJD नेता तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और ललन सिंह जो सपना पाल रखे हैं वो बहुत जल्दी फेल होने वाले हैं.

प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
इसके अलावा कानून व्यवस्था को लेकर भी तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार को घेर रहे हैं. शुक्रवार को आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपराध का चरम, सरकार करो शर्म. बिहार में हर रोज हत्याएं हो रही है. बीजेपी-जदयू के चौपट राज में हालत ऐसी है कि राजधानी पटना में अपराधी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। अस्पताल में गोलियां चल रही है. अपराधियों के मन में प्रशासन का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. बिहार में हर रोज 200 राउंड गोलियां चल रही है, बिहार खौफ में है. बीजेपी-जदयू की सरकार में हर बिहारी खौफ में जी रहा है. 

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार बनने पर ईवीएम को हटाने का भी दावा कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा था कि चुनाव आयोग विपक्ष के प्रश्नों, शंकाओं और शिकायतों का समाधान करने में विफल रहा है. रेफरी-अंपायर तो छोड़िए चुनाव आयोग अब दर्शन भी नहीं रहा है. वो बीजेपी का चीयर्स लीडर बन चुका है. लोकतंत्र और संविधान के लिए चुनाव आयोग कैंसर बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में पड़ोसी पर लगा सगे भाई-बहन के साथ रेप का आरोप, मां ने दर्ज कराई शिकायत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव गए राज्यसभा तो राघोपुर से पत्नी राजश्री लड़ेंगी चुनाव? BJP का चौंकाने वाला दावा!
तेजस्वी यादव गए राज्यसभा तो राघोपुर से पत्नी राजश्री लड़ेंगी चुनाव? BJP का चौंकाने वाला दावा!
'शराबबंदी हट जाए तो अच्छा', अब JDU भी इस कानून के खिलाफ! कहा- 'नीतीश कुमार की इच्छा…'
'शराबबंदी हट जाए तो अच्छा', अब JDU भी इस कानून के खिलाफ! कहा- 'नीतीश कुमार की इच्छा…'
'इजरायल और अमेरिका की दादागिरी...', JDU नेता गुलाम रसूल ने अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख
'इजरायल और अमेरिका की दादागिरी...', JDU नेता गुलाम रसूल ने अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget