एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं', केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोला हमला

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में पांच पांडव एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 225 सीट लेकर आएंगे. नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे.

Bihar News: तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं हैं. सिर्फ बोलते हैं. वह किसी आंदोलन के उपज नहीं हैं. तजुर्बे की कमी है. यह बातें गुरुवार (06 मार्च, 2025) को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में पत्रकारों से कहीं. मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को आज बिहार का चाणक्य कहा जाता है. 20 वर्षों से शासन कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने लालू यादव को मौका दिया था. अगर मौका नहीं देते तो तेजस्वी यादव भी आज सामने नहीं होते. 

तेजस्वी की ओर से खटारा गाड़ी कहने पर मांझी ने कहा कि उनकी मानसिकता गड़बड़ है. खटारा तो उनके पिताजी हैं. हालत नहीं देखते हैं क्या? नीतीश कुमार ने तो अभी प्रगति यात्रा में घूमने का काम किया. अभी तंदरुस्त हैं.

'जितने उम्रदराज होते हैं उतने ही परिपक्व होते हैं'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार को बूढ़ा बताते हुए कहा गया था कि बूढ़ा नेता नहीं चाहिए. इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति में जितने उम्रदराज होते हैं उतने ही परिपक्व होते हैं. जहां तक युवा का सवाल है तो युवा में एक शक्ति है और हर तरह से सक्षम हो सकते हैं, लेकिन अपने को युवा मानकर बोले रहे हैं तो हम समझते हैं इनमें (तेजस्वी) कोई क्षमता नहीं है. बिहार में क्या सिर्फ तेजस्वी यादव ही युवा रह गए हैं?

मांझी ने सवाल करते हुए कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार की जगह ये ले सकते हैं क्या? एनडीए में भी कई युवा नेता हैं. महागठबंधन के लोग जिस रीति-रिवाज से चल रहे हैं उसे देखकर यहीं लगता है कि इनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता को प्राप्त करना है. सत्ता पाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं. 

'2005 से पहले अपहरण और लूट होती थी'

तेजस्वी यादव को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन नेताओं की वे बात कर रहे हैं वो समाज के विकास और देश की प्रगति के लिए कटिबद्ध हैं. पूरे देश का नेतृत्व करने वाले पीएम मोदी अपना जोश दिखा रहे हैं. 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना कर रहे हैं. दूसरे नीतीश कुमार जो 20 सालों से बिहार में सुशासन की सरकार चला रहे हैं. पहले बिहार का बजट कितना था, आज कितना बढ़ गया है. पहले बिजली आती थी तो हल्ला होता था. आज 7000 मेगावाट से ज्यादा बिजली की आपूर्ति हो रही है. 2005 से पहले अपहरण और लूट होती थी. दिन में चलना मुश्किल होता था, रात की बात तो छोड़िए.

'राजनीति में उनका कोई योगदान नहीं है'

तेजस्वी के इस बयान पर कि उन्होंने नीतीश कुमार को दो बार सीएम बनाया इस पर मांजी ने कहा कि जिस समय नीतीश कुमार सीएम बने उस समय तेजस्वी यादव कबड्डी खेल रहे थे. राजनीति में थे क्या? वे अपने पिता के भरोसे नेता बने हैं. पिता अगर सीएम नहीं होते तो वे शायद आज क्रिकेट खेलते रहते. राजनीति में उनका कोई योगदान नहीं है.

फिर से सीएम बनेंगे नीतीश कुमार: मांझी

मांझी ने कहा कि कौन कितनी सीट पर लड़ेगा इसके बारे में नहीं कहेंगे. सिर्फ यह कहेंगे कि जिस उद्देश्य से इंडिया गठबंधन बनाए थे वह चकनाचूर हो गया है. कांग्रेस हो, आरजेडी हो या माले हो, सब अलग-अलग ताल ठोक रहे हैं. एनडीए में पांच पांडव एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 225 सीट लेकर आएंगे. नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे.

यह भी पढ़ें: 473 किलो चांदी… 45 लाख नकद बरामद, बिहार में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: '...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया
'...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, US ने तेहरान के सबसे बड़ा ब्रिज उड़ाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget