एक्सप्लोरर

UPSC Result 2024: UPSC में बक्सर के हेमंत ने लहराया परचम, UP में SDM रहते हुए 13वीं रैंक लाकर पाई बड़ी सफलता

UPSC Result: हेमंत अभी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. उनके पिता ओम प्रकाश मिश्रा कैमूर जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. माता नम्रता मिश्रा एक स्कूल की प्रिंसिपल हैं.

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले के कुसुरुपा गांव के होनहार हेमंत मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 13वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है. परिणाम घोषित होते ही उनके गांव कुसुरुपा, परिवार और जिले में जश्न का माहौल है. उनका परिवार अभी बक्सर के धोबी घाट गली नंबर एक में रह रहा है. 

पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल

हेमंत वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. उनके पिता ओम प्रकाश मिश्रा कैमूर जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. वहीं माता नम्रता मिश्रा एक स्कूल की प्रिंसिपल हैं. उनके छोटे भाई शिशिर मिश्रा ने आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका की एक नामी कंपनी में कार्यभार संभाला है. यह पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल माना जा रहा है.

हेमंत के चाचा बजरंगी मिश्रा ने बताया कि हेमंत बचपन से ही बेहद मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है. परीक्षा परिणाम के बाद गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाईं.

बक्सर जिले में उनके इस सफलता से हर वर्ग में खुशी की लहर है. न सिर्फ परिवार, बल्कि शिक्षक, मित्र और स्थानीय जनप्रतिनिधि तथागत हर्षवर्धन के अलावा अनेक लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. हेमंत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है. 

जन सुराज पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बक्सर के लिए यह गर्व की बात है कि बक्सर को हेमंत जैसा लड़का मिला है. मैं उन्हें भविष्य में ईमानदारी से देश की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

बीपीएससी और यूपी पीसीएस में भी पाई थी सफलता

हेमंत ने पहले बीपीएससी और फिर यूपी पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षा पास की लेकिन उनका सपना यूपीएससी था और अब उन्होंने उसे भी पूरा कर लिया है. उन्होंने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर पूरे देश में अपना परचम लहराया है. बता दें कि इस बार यूपीएससी में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त कर बेटियों का मान बढ़ाया है. 

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2024: गर्व और खुशी से झूम उठा बिहार का जमुई, जिले के तीन होनहारों ने UPSC में मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget