एक्सप्लोरर

UPSC Result 2024: गर्व और खुशी से झूम उठा बिहार का जमुई, जिले के तीन होनहारों ने UPSC में मारी बाजी

UPSC Result: जमुई की संस्कृति त्रिवेदी यूपीएससी में 17वीं रैंक प्राप्त हुई, वहीं ईशा रानी को 384वां रैंक और पारस कुमार 269वां रैंक प्राप्त हुआ.

Jamui News: जमुई जिले के लिए मंगलवार का दिन गर्व से भर गया, जब यूपीएससी 2024 के परिणाम में जिले की दो बेटियां और एक बेटे ने आईएएस अधिकारी बनने में सफलता हसिल की. जमुई की संस्कृति त्रिवेदी, ईशा रानी और जमुई में शिक्षा विभाग में कार्यरत पारस कुमार ने यूपीएससी में परचम लहराया है.

जमुई की संस्कृति त्रिवेदी को यूपीएससी में 17वीं रैंक प्राप्त हुआ, वहीं ईशा रानी को 384वां रैंक और पारस कुमार 269वां रैंक प्राप्त हुआ. ईशा रानी सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रसिद्ध नारायण की बेटी है और अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रही हैं. पारस कुमार वर्तमान में शिक्षा विभाग में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं.

'संस्कृति बचपन से ही होनहार और लग्नशील थी'

संस्कृति त्रिवेदी के पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और उसने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. पिता ने बताया कि संस्कृति बचपन से ही बहुत होनहार और लग्नशील रही. उसने कभी भी पढ़ाई में समझौता नहीं किया और हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही.

संस्कृति की सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे जमुई जिले के लिए गर्व का विषय है. वहीं संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. संस्कृति ने कहा कि दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है.

वहीं जमुई की अधिवक्ता बेटी ईशा रानी ने सिविल सेवा की परीक्षा में 384वां रैंक लाकर जमुई को गौरवान्वित किया है. पेशे से अधिवक्ता रही ईशा रानी ने अपने मेहनत तथा दृढ़ संकल्प के बल पर आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है.

ईशा रानी के पिता ने किया खुशी का इजहार

ईशा रानी के पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह जमुई में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और बेटी की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ईशा बचपन से ही पढ़ने में तेज रही है. ईशा ने दसवीं तक की पढ़ाई जमुई डीएवी स्कूल से की थी और 12वीं की पढ़ाई बोकारो में की. ईशा ने लॉ से ग्रेजुएट किया है और वह अपनी प्रैक्टिस भी कर रही हैं. सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता पाने के बाद संस्कृति त्रिवेदी और ईशा रानी का पूरा परिवार खुश है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 'निशांत बाबू स्ट्रेस में हैं, चाचा के साथ खेला मत कीजिएगा', PM के दौरे से पहले RJD का पोस्टर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget