एक्सप्लोरर

Video: तेजस्वी यादव ने अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम, प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी वजन कम करने की सलाह

तेजस्वी यादव ने क्रिकेट खेलते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने ड्राइवर, रसोइया सहित अन्य सहयोगियों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सलाह पर अमल करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है. इसको लेकर रविवार को तेजस्वी यादव ने क्रिकेट खेलते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली, सहित सभी सहयोगियों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. इस दौरान वो बॉल को हिट करते देखे जा रहे हैं.

क्रिकेट खेलते हुए अपना वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "जिंदगी हो या खेल का मैदान, हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए. जितना अधिक आप दिमाग में योजना बनाते हैं, उतना ही अच्छा आप मैदान में प्रदर्शन करते है. काफी लंबे अर्से बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाया. यह तब और अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली, गौरक्षक और देखभाल करने वाले सभी महत्वपूर्ण सहयोगी मैदान में आपके साथी खिलाड़ी हों एवं आपको हिट और बॉल आउट करने के लिए उत्सुक हों."

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: NDA की बैठक में जाते समय काफी जल्दी में दिखें चिराग पासवान, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने RJD नेता को दी थी वजन कम करने की सलाह

बता दें कि हाल ही संपन्न हुए बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी पटना आए हुए थे. प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करने के लिए उनके साथ आ रहे थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव को कुछ ऐसा कह दिया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना वजन कम करने की सलाह दे डाली. प्रधानमंत्री के इस सलाह पर वह भी मुस्कुराने लगे और उनके साथ ही चलते रहे.

4 साल IPL टीम का भी रहे हिस्सा

गौरतलब है कि राजनीति में आने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते थे. वो साल 2008 से 2012 तक चार साल आईपीएल टीम का भी हिस्सा रहे हैं. तेजस्वी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके है. हालांकि, उन्होंने कभी भी कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है. राजनीति में एंट्री करने से पहले तेजस्वी यादव ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है.

ये भी पढ़ें- Alert: कांवड़ यात्रा पर कट्टरपंथियों की नजर, IB अलर्ट के बाद बाबाधाम जाने वाले मार्ग की बढ़ाई गई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget